UIDAI Bharti 2023: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में विभिन्न पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विभाग द्वारा अपने क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, चंडीगढ़, एवं राज्य कार्यालय भोपाल में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। योग्य आवेदक 13 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते है।
UIDAI Vacancy 2023 के तहत वरिष्ठ लेखा अधिकारी, निजी सचिव, अनुभव अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार और सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये गए है। इस भर्ती के लिए गैर सरकारी आवेदक आवेदन नहीं कर सकते है क्योकि यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जानी है।
UIDAI Bharti 2023 Details
पदों का नाम | क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली | क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ | राज्य कार्यालय भोपाल |
---|---|---|---|
वरिष्ठ लेखा अधिकारी | 01 | – | – |
निजी सचिव | 01 | – | 01 |
अनुभव अधिकारी | 01 | – | – |
सहायक लेखा अधिकारी | 01 | – | – |
लेखाकार | 01 | 01 | – |
सहायक अनुभाग अधिकारी | – | 02 | – |
कुल पद | 05 | 03 | 01 |
आवेदन को निर्धारित प्रपत्र में भरकर सम्बंधित कार्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) को अग्रेषित किया जा सकता है। सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2023 है। आवेदन फॉर्म भेजने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी निचे ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक पर दी गई है।
UIDAI Recruitment 2023 Important Links
Delhi & Bhopal Notification | Click Here |
Chandigarh Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |