Small Business Ideas: 30 हजार प्रति माह की कमाई, दुकान और मशीन की भी आवश्यकता नहीं

जी हाँ, बिना किसी साधन के भी पैसे कमा सकते है। आज हम ऐसे ही Small Business Idea के बारे में बात करने वाले है, जिसको शुरू करने के लिए आपको दुकान और मशीन दोनों की जरुरत नहीं है। जिस बिज़नेस के बारे में हम बात करने वाले है, इसमें आप शुरुआत में ही 30000 रूपये तक हर महीने कमाई कर सकते है। कुछ समय के बाद आप इस महीने की कमाई को आसानी से बढ़ा भी पाएंगे। 

आपने कई घर, दुकान, और ऑफिस में मछली कृत्रिमजलाशय (Fish Aquarium) देखा होगा। लोग फिश एक्वेरियम को अपने गुड लक के लिए भी अपने घर में रखते है। ऐसी मान्यता है कि फिश एक्वेरियम से भाग्य बदलता है और व्यापार में भी उन्नति होती है। आपके शहर में भी लोगो फिश एक्वेरियम को सजा कर अपने घर या ऑफिस की प्राइम लोकेशन पर रखा होगा। अब समस्या ये है कि इस फिश एक्वेरियम में मछलियों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है, वर्ना मछलिया ज्यादा समय जिन्दा नहीं रहती। फिश एक्वेरियम की देखभाल करना ही सबसे मुश्किल काम है। फिश एक्वेरियम में यदि मरी मछलिया रहेंगी तो माहौल नकारात्मक हो जाता है।

Fish Aquarium maintenance Service

Fish Aquarium maintenance
Fish Aquarium maintenance

अब आप ऊपर दी गई समस्या को अपने लिए कैसे अवसर में बदल सकते है। आपको इस फिश एक्वेरियम के रखरखाव की सर्विस देना है। आप सोच रहे होंगे, आपको तो इसका ज्ञान नहीं है। आपका पहला काम ही यही है कि आपको इसका ज्ञान अर्जित करना है। इस स्माल बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको निचे दिए गए बिन्दुओ की स्टडी करना है कि –

  1. फिश एक्वेरियम का रखरखाव कैसे करना है। 
  2. मछलियों का ध्यान कैसे रखा जाये।
  3. मछलियों के लिए पानी का टेम्प्रेचर कितना हो।
  4. मछलियों को कैसा खाना खिलाये।
  5. कौन कौन सी मछलियां फिश एक्वेरियम में होने से गुड लक आता है। 
  6. आपके शहर में कितने कार्यालय और शोरूम में फिश एक्वेरियम रखा हुआ है आदि की जानकारी 

यह भी पढ़ें: Small Business Ideas: इस 35000 की मशीन से ₹1500 रोज की कमाई, हमेशा इसकी डिमांड रहती है।

ग्राहक कैसे बनाये और कितना चार्ज कर सकते है?

पहले तो आपको उन घर और ऑफिस को चिन्हित करना है, पता लगाना है जहाँ फिश एक्वेरियम हो। उन्हें अपने इस कौशल या बिज़नेस के बारे में बताइये। इसके लिए आप एक सुन्दर विजिटिंग कार्ड बनवाइये और एक इसके लिए आपकी एक यूनिफार्म भी बनवाइए ताकि आप प्रोफेसनल लगे। आपको बड़ी बड़ी कम्पनियो में और शोरूम में 800 से 1000 रूपये महीना बहुत आसानी से मिल जायेगा। छोटी दुकानों के लिए आप थोड़ा कम चार्ज कर सकते है। फिश एक्वेरियम मेंटेनेंस में बढ़िया बात यह है कि एक जगह पर आपको रोज रोज नहीं जाना है। धीरे धीरे आपकी इस सर्विस की डिमांड बढ़ने लगे, तो आप अपनी टीम बड़ी कर लीजिये।

जैसे जैसे समय बीतेगा आपकी पहचान एक मछली एक्वेरियम विशेषज्ञ के रूप में होने लगेगी, फिर लोग फिश एक्वेरियम आपसे खरीदना पसंद करेंगे। आप इस बिज़नेस को धीरे धीरे बढ़ा भी सकते है । देखा जाये तो अभी इस बिज़नेस में कोई कॉम्पिटिशन भी नहीं है आप इस बिज़नेस की शुरुआत कर सकते है।

ये है अन्य पॉपुलर बिज़नेस आईडिया

Leave a Comment