RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022; रेलवे ने जारी की CBT 2 की आंसर की-लेवल 5, 3, & 2

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा NTPC लेवल 5, 3, और 2 के CBT 2 की आंसर की जारी कर दी गई है। इन लेवल की परीक्षा 12 जून 2022 से 17 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। अब आवेदक ये देख सकते है कि कुल उन्होंने कितने प्रश्न सही और कितने गलत किये है। आवेदक अपने द्वारा दिए गए उत्तर और रेलवे द्वारा सही माने गए उत्तर एक साथ देख सकते है। सभी जोन के आवेदक एक ही लिंक से अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते है। RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 से सबंधित नया नोटिफिकेशन 21 जून को जारी किया गया जिसमे रेलवे ने जानकारी दी कि आवेदक 22 से 27 जून तक अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते है, साथ ही यदि किसी प्रश्न को लेकर ऑब्जेक्शन है तो आरआरबी पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकते है। RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 के लिए फीस से सम्बंधित और अन्य जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 Detail

आरआरबी द्वारा 21 जून को एनटीपीसी सेकंड राउंड की आंसर की जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। रेलवे द्वारा 22 जून 2022 को आंसर की डाउनलोड करने की लिंक एक्टिवेट कर दी गई है। आवेदक ना सिर्फ आंसर की डाउनलोड कर सकते है बल्कि गलत उत्तर के लिए आपत्ति भी दर्ज करा सकते है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदक को नाम मात्र का शुल्क देना होगा जिसकी जानकारी निचे दी गई है। आवेदक आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या निचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपनी NTPC CBT 2 Answer Key देख सकते है।

Also Read: सरकारी नौकरी

RRB NTPC Answer Key 2022 Important Dates

RRB NTPC Answer Key 2022 के लिए आवेदक 22 जून 2022 शाम 05 बजे से लॉगिन कर सकते है। आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 जून 2022 रात 11 बजकर 55 मिनिट है। आवेदक यदि आपत्ति दर्ज करते है तो पेमेंट करने की अंतिम तिथि भी 27 जून 2022 है।

Railway NTPC CBT 2 Answer Key 2022 Fees

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 डाउनलोड करने के बाद जब आवेदक आंसर की चेक करेंगे और उन्हें किसी प्रश्न पर आपत्ति होगी, तो आवेदक ऑनलाइन 50 रूपये का पेमेंट करके आपत्ति दर्ज करा सकते है। यदि आवेदक द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति सही निकलती है तो आवेदक द्वारा दी गई 50 रूपये फीस वापिस कर दी जाएगी। आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना है।

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 कैसे डाउनलोड करे?

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 डाउनलोड करने की प्रोसेस निचे बताई गई है। निचे दिए गए चरणों का इस्तेमाल करके आवेदक अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आवेदक को आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है या निचे दी गई लिंक “Download Answer Key” पर क्लिक करना है।
  2. अब दिखाई दे रहे पेज पर, आवेदक को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालना है।
  3. अब आपको दो विकल्प दिखाई दे रहे होंगे – कैंडिडेट डिटेल्स और कैंडिडेट रिस्पांस
  4. आपको कैंडिडेट रिस्पांस पर क्लिक करना है, यहाँ आपको अपनी आंसर की दिखाई दे रही होगी।
  5. डाउनलोड आंसर की पर क्लिक करके अपनी आंसर की डाउनलोड करे।
  6. आपत्ति दर्ज करने का ऑप्शन भी दिखाई दे रहा होगा, जहाँ से आप ऑनलाइन पेमेंट करके आपत्ति दर्ज करा सकते है।

RRB NTPC Answer Key 2022 महत्वपूर्ण लिंक

Join Telegram
Download Answer Key
Official Notification
Official Website

Leave a Comment