Post Office Bharti 2022 – Real or Fake?; पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 वायरल पोस्ट की सच्चाई

अभी आपके सामने पोस्ट ऑफिस भर्ती से सबंधित वायरल पोस्ट आ रही होंगी, मै ये नहीं कह रहा कि सब पोस्ट फ़र्ज़ी है लेकिन कुछ पोस्ट जिसके फोटो पर लुभावने शब्द लिखे होते है जैसे कि पोस्ट ऑफिस में दसवीं पास के लिए भर्ती, 20 से 25 हजार सैलरी, ऑनलाइन आवेदन, महिला पुरुष दोनों के लिए भर्ती और एक फॉर्म की फोटो लगी होती है, जो कि साफ साफ दिखाई नहीं देती। ऐसी पोस्ट पर आप क्लिक करेंगे तो अंदर बाते तो बड़ी बड़ी लिखी होंगी लेकिन ना तो आपको आवेदन करने की लिंक मिलेगी और ना ही ऑफिसियल नोटिफिकेशन मिलेगा या फिर पोस्ट में बाहर लिखा होगा जल्दी आवेदन करे और अंदर लिखा होगा अभी आवेदन शुरू नहीं हुए है। तो इस तरह की पोस्ट से आप कैसे बचे और ये कैसे जाने की पोस्ट सही है या फ़र्ज़ी है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए हमने ये सीरीज चालू की है जिसमे हम वायरल पोस्ट का पोस्टमार्टम करते है। आइये जानते है कि कैसे पोस्ट ऑफिस भर्ती की सही पोस्ट को पहचाने –

Post Office Bharti 2022
Post Office Bharti 2022

Post Office Bharti 2022 – Real or Fake?

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पोस्ट ऑफिस में दसवीं और बारहवीं के आधार पर भर्ती निकलती है, कई बात स्पोर्ट पर्सन की भर्ती निकलती है और ऑफलाइन ड्राइवर के पदों पर भी भर्ती निकलती है। लेकिन जब आप इस तरह की पोस्ट पढ़ें तो इस बात पर विशेष ध्यान दें – क्या ऑफिसियल नोटिफिकेशन पोस्ट ऑफिस के तरफ से जारी किया गया है। हम आपको कुछ बिंदु बता रहे है जिनकी मदद से आप फ़र्ज़ी और सही भर्ती में अंतर समझ पाएंगे –

नंबर 1. सबसे पहले चेक करे – भर्ती ऑफलाइन है या ऑनलाइन, इसमें से जो भी हो तो क्या पोस्ट में ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है।

नंबर 2. पोस्ट ऑफिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन आया है या नहीं यह भी देखें।

नंबर 3. पोस्ट में फॉर्म भरने की लिंक दी हुई है या नहीं। यदि नहीं दी है मतलब भर्ती की गलत जानकारी दी गई है।

नंबर 4. अच्छी जॉब साइट पर इस भर्ती के बारे में बताया गया है या नहीं जैसे कि- freejobalert.com, sarkariresult.com, www.emitra.net आदि।

नंबर 5. सही जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है और हमसे किसी भी भर्ती की प्रमाणिकता की जाँच करवा सकते है।

ये पोस्ट भी पढ़ें
All Government Jobs
SNGGPG College Bharti 2022
MP BSNL Recruitment 2022
MPRDC Recruitment 2022
IBPS RRB Clerk Admit Card 2022

Leave a Comment