ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया जबलपुर में डेंजर बिल्डिंग वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया जबलपुर द्वारा 200 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2023 के अंतर्गत संविदा आधार पर युवाओ का चयन किया जायेगा। यह संविदा भर्ती 1 वर्ष के लिए होगी जिसे 4 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवार को बेसिक पे 19900 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीखो कमाओ योजना रजिस्ट्रेशन: एमपी मुख्यमंत्री ने कहाँ- इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2023 जानकारी
ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया जबलपुर में कुल 200 पदों पर डेंजर बिल्डिंग वर्कर की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना है। इस भर्ती के लिए सैन्य गोला-बारूद और विस्फोटकों के निर्माण और संचालन में आयुध कारखानों के प्रशिक्षण/अनुभव रखने वाले AOCP ट्रेड (NCTVT) के पूर्व-प्रशिक्षु और पूर्व आयुध निर्माणी बोर्ड के आयुध कारखानों में प्रशिक्षित AOCP व्यापार के पूर्व-व्यापार प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: MP Panchayat Bharti 2023: एमपी पंचायत विभाग भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 04 जुलाई तक करे आवेदन
ऑर्डनेन्स फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदक को निचे दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरकर अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ विभाग के पते The General Manager, Ordnance Factory Khamaria, District: Jabalpur, Madhya Pradesh, Pin -482005 पर भेजना है। आवेदन फॉर्म भेजने की तिथि 30 जून 2023 है। भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए निचे नोटिफिकेशन को चेक करे।