NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। NPCIL, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधीन कार्यरत, सार्वजानिक क्षेत्र का अग्रणी एक उद्यम है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के 107 पदों पर भर्ती निकली है। आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों के लिए अपरेंटिस करने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत अपरेंटिसशिप की अवधि 01 वर्ष की रहेगी।
NPCIL Recruitment 2023 के लिए योग्य आवेदक अंतिम तिथि के पूर्व NPCIL की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। NPCIL भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2023 है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती 2023 से जुडी अधिक जानकारी आगे दी गई है।
NPCIL Recruitment 2023 Details in Hindi
ट्रेड का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
फिटर | 30 |
टर्नर | 04 |
मशीनिष्ट | 04 |
इलेक्ट्रीशियन | 30 |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 30 |
वेल्डर | 04 |
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | 05 |
कुल पद | 107 पद |
NPCIL भर्ती 2023 केटेगरी अनुसार पद
निचे टेबल में केटेगरी के अनुसार पदों की संख्या बताई गई है। कुल 107 पद में से 4 पद दिव्यांग (PwD) आवेदक के लिए भी आरक्षित है।
वर्ग का नाम | पद संख्या |
---|---|
जनरल | 45 पद |
EWS | 10 पद |
ओबीसी | 21 पद |
SC | 18 पद |
ST | 13 पद |
कुल पद | 107 पद |
NPCIL Recruitment 2023 Salary
चयनित उम्मीदवार ने यदि एक वर्ष का आईटीआई कोर्स किया है तो प्रतिमाह 7700 रूपये स्टाइपेंड (सैलरी के रूप में) दिया जायेगा और यदि दो वर्ष का आईटीआई कोर्स किया है तो प्रतिमाह 8855 रूपये स्टाइपेंड (सैलरी के रूप में) दिया जायेगा।
NPCIL अपरेंटिस भर्ती 2023 योग्यता
NPCIL अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदक सबंधित ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट |
---|
MP KVS No 2 Bhopal Recruitment 2023 |
MPHIDB Recruitment 2023 |
MP Anganwadi Indore Sambhag Bharti 2023 |
NPCIL भर्ती 2023 आयुसीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु कम से कम 14 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 11 अगस्त 2023 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
NPCIL अपरेंटिस प्रशिक्षण का स्थान
Nuclear Training Centre (NTC), Rajasthan Rawatbhata Site, PO: Anushakti–323303 Via:
Kota, Rajasthan
NPCIL अपरेंटिस भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथि
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 जुलाई 2023 से स्वीकार किये जा रहे है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2023 शाम 04 बजे तक कर सकते है।
NPCIL Recruitment 2023 Selection Process
अप्रेंटिस का चयन आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर होगा।
NPCIL भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आवेदक को अपरेंटिस पोर्टल http://www.apprenticeship.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके पश्चात एनपीसीआईएल राजस्थान परमाणु बिजलीघर की इस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन संख्या E08160800303 के द्वारा भी आवेदक को अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करना है।
- इतना करने के पश्चात आवेदक को NPCIL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है, जिसकी लिंक निचे दी गई है।