मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर पात्र महिला आवेदिकाओं की अनंतिम सूची जारी कर दी है। महिला आवेदक इस अनंतिम सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना अनंतिम सूची में आवेदक अपने मोबाइल नंबर के द्वारा अपना नाम चेक कर सकते है।
जैसा कि आप जानते होंगे लाड़ली बहना योजना के लिए प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 महिलाओं ने फॉर्म भरा है। विभाग द्वारा 1 मई 2023 को आवेदिकाओं की अनंतिम सूची जारी की गई है। इस सूची को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही विभाग द्वारा इसे ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में भी चस्पा किया जायेगा।
MP Ladli Behna Yojana के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 10 तारीख को 1000 रूपये दिए जायेंगे।
अनंतिम सूची में अपना नाम कैसे चेक करे?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अनंतिम सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको निचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx पर जाना है।
- यहाँ आपको मेनू बार में अनंतिम सूची का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको मोबाइल नंबर एंटर करना है साथ ही वह दिखाई दे रहे कैप्चा को एंटर करना है।
- अब आपके सामने अनंतिम सूची में आपका नाम और अन्य जानकारी दिखाई देगी।
- आप निचे दी गई अनंतिम सूची की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नाम चेक कर सकते है।
अब आगे क्या होगा
अब 1 मई 2023 को मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा सभी ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय में अंतरिम सूची लगाई जाएगी। 1 मई के बाद जो आपत्तिया दर्ज की जाएगी, उनका निराकरण 15 से 30 मई 2023 तक किया जायेगा। इसके बाद 31 मई 2023 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस अंतिम सूची में शामिल महिलाओं को ही इस योजना के लिए पात्र माना जायेगा और 10 जून 2023 को इनके खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे।
Latest Posts
- Police Govt Jobs: 700 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सरकारी नौकरी, सैलरी 21700 से 69100 तक
- MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana || मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
- Rajasthan Govt Jobs: सफाई कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती, आठवीं पास भी करे आवेदन
- MP Sarkari Naukri: इंदौर हाई कोर्ट में निकली भर्ती, सैलरी 30000/- रूपये
- MP Scholarship Latest News: एमपी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी