MPTET 2023 NEWS: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (MPTET Verg 1) के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप नोटिफिकेशन को पड़ेंगे तो इस बार इसमें 4 नए नियम जोड़े गए है। चलिए जानते है की इन नए नियमो से आपको फायदा होगा या नुकसान होगा।
सब्जेक्ट को टॉपर फायदा होगा
मध्य प्रदेश सरकार ने इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन ये किया है की अब पेपर के पैटर्न को थोड़ा बदल दिया है। पेपर में कुल 150 अंकों में सबसे ज्यादा प्रश्न आपके जो विषय चुना है उसके होंगे। 150 अंको में अब 120 अंक आपके चुने गए विषय के होंगे जिससे उस विषय के टॉपर्स को जरूर फायदा होगा।
एमपीटीईटी में होगी नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसमें ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। प्रत्येक 4 प्रश्न के गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा के इतिहास में अभी तक का यह पहला फैसला है जिसमे नेगटिव मार्किंग हो रही है। लोग इसका विरोध भी कर रहे है और समर्थन भी कर रहे है।
अब MPTET भी एक नियमित कोर्स जैसी परीक्षा हो गई है
जिस तरह मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने के लिए BEd या Deled जरुरी है उसी प्रकार अब एमपीटीईटी परीक्षा भी नियमित हो जाएगी। आपको पता ही होगा की मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम कर दिया है। यानि की अब आपको शिक्षक बनने के लिए बी.एड या डी.एड के जैसे ही MPTET भी नियमित परीक्षा हो गई है।
डिग्री के साथ सर्टिफिकेट कोर्स
अब पोस्ट ग्रेजुएशन या बी.एड डिग्री के अंतिम साल की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार पात्रता परीक्षा दे सकते है। BEd के साथ एमपीटीईटी परीक्षा दे सकते हैं।