MPSDMA Recruitment 2022: मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (MPSDMA) में गृह विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न पदों पर पर भर्ती निकली है। विभाग द्वारा MPSDMA Bharti 2022 के तहत आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश में प्रतिनियुक्ति से भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। MPSDMA Bharti 2022 के लिये केंद्र सरकार, राज्य शासन एवं अर्धशासकीय संगठनों में कार्यरत नियमित अधिकारीयों/ कर्मचारियों के आवेदन उनके पैतृक विभाग के माध्यम से आमंत्रित किये जाते है। इस भर्ती से सबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है इसलिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
MPSDMA Recruitment 2022 Details
मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (MPSDMA) द्वारा उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक लेखा अधिकारी, स्टेनोग्राफर, लेखापाल, कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, और भृत्य के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। विभाग द्वारा कुल 13 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, जिसकी जानकारी निचे दी गई है। कर्मचारियों और अधिकारियो की प्रतिनियुक्ति हेतु अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। योग्य आवेदक 29 जनवरी 2023 तक अपने फॉर्म विभाग को भेजें।
पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
उप संचालक | 02 | सामाजिक विज्ञान/ भू-विज्ञान/ विज्ञान/ ग्रामीण विकास/ आपदा प्रबंधन/ इंजीनियरिंग/ कृषि/ विधि/ चिकित्सा/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी/ रक्षा अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएशन उपाधि होना चाहिए और अनुभव होना चाहिए। अनुभव के बारे में विस्तार से निचे दिए गए नोटिफिकेशन में जानकारी चेक करे। |
सहायक संचालक | 01 | सामाजिक विज्ञान/ भू-विज्ञान/ विज्ञान/ ग्रामीण विकास/ आपदा प्रबंधन/ इंजीनियरिंग/ कृषि/ विधि/ चिकित्सा/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी/ रक्षा अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएशन उपाधि होना चाहिए। सहायक संचालक (वित्त) के लिए अधिकारी के पास वाणिज्य में स्नातक उपाधि होना चाहिए तथा विभागीय वित्तीय सेवा परीक्षा या केंद्र/ राज्य शासन द्वारा संचालित अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और अनुभव होना चाहिए। अनुभव के बारे में विस्तार से निचे दिए गए नोटिफिकेशन में जानकारी चेक करे। |
सहायक लेखा अधिकारी | 01 | वाणिज्य में स्नातक उपाधि होना चाहिए, केंद्र/ राज्य शासन द्वारा संचालित विभागीय अधीनस्थ लेखा सेवा उत्तीर्ण होना चाहिए और कम से कम 03 वर्ष का अनुभव। |
स्टेनोग्राफर | 01 | बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी/ हिंदी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और कम से कम 03 वर्ष का अनुभव। |
लेखापाल | 01 | वाणिज्य में स्नातक उपाधि एवं विभागीय लेखा परीक्षा उत्तीर्ण और कम से कम 03 वर्ष का अनुभव। |
कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर | 06 | विज्ञान में सनतक/ इंजीनियरिंग/ में डिप्लोमा/ आईटीआई/ DCA/ अथवा समकक्ष एवं सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण और कम से कम 03 वर्ष का अनुभव। |
भृत्य | 01 | मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8th कक्षा उत्तीर्ण और कम से कम 03 वर्ष का अनुभव। |
कुल | 13 |
Popular Posts
- लाड़ली बहना योजना फॉर्म इस तारीख से भरे जायेंगे, CM ने बताया इस तारीख को आएगा पैसा, वीडियो भी देखे
- MPSTDC Bharti 2023; मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती
- लाडली बहना योजना शुरू, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ,पात्रता, ऑनलाइन आवेदन : MP News
- एमपी संत रविदास स्वरोजगार योजना 2023; इस योजना में 8th पास को भी मिल रहा है 1 लाख से 50 लाख तक लोन
- MP Collector Office Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती, सैलरी 25 हजार
MPSDMA Recruitment 2022 Salary
पद का नाम | सैलरी |
---|---|
उप संचालक | 67300-206900/- |
सहायक संचालक | 56100-177500/- |
सहायक लेखा अधिकारी | 36200-114800/- |
स्टेनोग्राफर | 36200-114800/- |
लेखापाल | 28700-91300/- |
कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर | 19500-62000/- |
भृत्य | 15500-49000/- |
कुल |
How to apply for MPSDMA Recruitment 2022?
- सबसे पहले आवेदक निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करे।
- इसके बाद ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर जानकारी भरे।
- आवेदन फॉर्म के साथ अपने दस्तावेजों को 29 जनवरी तक निचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजें।
- आवेदन भेजने का पता: समन्वयक, म.प्र. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पर्यावरण परिसर, ई-5 अरेरा कॉलोनी, भोपाल, 462016
- लिफाफे पर आवेदक को अपने पद का नाम लिखना है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है।
- केवल शासकीय विभागों/ अर्धशासकीय संगठनों से प्राप्त आवेदन ही प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किये जायेंगे।
- यह भर्ती प्राइवेट कर्मचारियों के लिए और संविदा या ओउटसोर्स आधार पर सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नहीं है।
MPSDMA Recruitment 2022 Important Links
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |