मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा और राज्य डेंटल सर्जन परीक्षा की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी Answer Key देख सकते हैं और अगर आपत्ति हो तो 7 दिवस के अंदर दर्ज करा सकते हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 और डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 की तकनीकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. बताया गया है कि 3 जुलाई 2022 को संपन्न हुई इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। उम्मीदवार सात दिनों के भीतर दावे और आपत्तियां जमा कर सकते हैं।
इसी तरह, 3 जुलाई 2022 को आयोजित डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 की तकनीकी उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। दावा आपत्ति के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
- मुख्यमंत्री 15 अगस्त को शिक्षक भर्ती वर्ग 3 पद वृद्धि की घोषणा करेंगे या नहीं :MP Varg 3 News
- MP शिक्षक भर्ती वर्ग 3 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी या नहीं
- MP Army Agniveer Female Rally Bharti 2022 || मध्य प्रदेश महिला आर्मी रैली भर्ती ऑनलाइन फॉर्म
- MP Anganwadi Bharti 2022; मध्य प्रदेश के इन जिलों में निकली आंगनबाड़ी भर्ती, 22 अगस्त तक आवेदन करे
- MP Hoshangabad Anganwadi Bharti 2022 || मध्य प्रदेश होशंगाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2022
MPPSC आंसर की कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध लिंक ‘अनंतिम उत्तर कुंजी – राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021’ पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
- इसके अलावा, उम्मीदवार वैकल्पिक रूप से नीचे दिए गए सीधे लिंक से उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की तकनीकी उत्तर कुंजी यहां क्लिक करके देखें।
डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 की तकनीकी उत्तर कुंजी यहां क्लिक करके देखें।