MPPEB PAT Application Form 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट2022 (PAT) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। व्यापम PAT परीक्षा के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। MPPEB द्वारा PAT का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमे बताया गया है कि MP PAT के फॉर्म 31 अगस्त 2022 से शुरू होंगे, जो कि 14 सितम्बर 2022 तक स्वीकार किये जायेंगे। MPPEB PAT Application Form 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे शेयर की गई है।
एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट ऑनलाइन फॉर्म 2022 की लिंक 31 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी। MP PAT की परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया जायेगा। MPPEB PAT Form 2022 के लिए योग्य उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।