MPPEB PAT Admit Card 2022; मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करे

MPPEB PAT Admit Card 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। MPPEB PAT के एग्जाम 15-16 अक्टूबर 2022 को आयोजित किये जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है। जैसा कि आप जानते है MP PAT के फॉर्म 31 अगस्त 2022 से शुरू हुए थे, जो कि 14 सितम्बर 2022 तक स्वीकार किये गए थे।

महत्वपूर्ण निर्देश

(1) डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।

(2) निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

(3) मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।

(4) टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।

(5) मण्डल की वेबसाईट www.peb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।

(6) परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।

(7) परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

(8) मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।

(9) परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

महत्वपूर्ण दिनांक

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि31/08/2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि14/09/2022
परीक्षा तिथि15-16 अक्टूबर 2022

चयन प्रक्रिया

विद्यार्थी का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर होगा।

MPPEB PAT Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करे?

01. सबसे पहले निचे दिए हुए लिंक Download Admit Card पर क्लिक करे।
02. अब जो पेज खुलेगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि एंटर करे।
03. अब आपके सामने आपका PAT Admit Card दिखाई देगा।
04. सबसे निचे दिए गए प्रिंट विकल्प पर क्लिक करके, एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाले।

महत्वपूर्ण लिंक

Download Admit CardClick Here
NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

MPPEB PAT Admit Card 2022 FAQs

प्रश्न: MPPAT के एडमिट कार्ड कब तक आएंगे?

उत्तर: MPPAT के एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर को जारी कर दिए गए है।

प्रश्न: MPPAT की परीक्षा कब होगी?

उत्तर: MPPAT की परीक्षा 15-16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

प्रश्न: MPPAT के एडमिट कार्ड किस वेबसाइट से डाउनलोड होंगे?

उत्तर: MPPAT के एडमिट कार्ड MPPEB की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment