MPMKVVCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL) में असिस्टेंट इंजीनियर/ मैनेजर के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकली है। एमपी बिजली विभाग में इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर के 21 पदों पर और आईटी असिस्टेंट इंजीनियर के 17 पदों पर भर्ती निकली है, इस तरह कुल 38 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना है।
MPMKVVCL Recruitment 2023 योग्य आवेदक 26 सितम्बर 2023 से अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 तक MPMKVVCL की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एमपी बिजली विभाग असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2023 की सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आगे विस्तार से दी गई है। इसी पोस्ट में आगे ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक और ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक भी दी गई है।
MPMKVVCL Recruitment 2023 Details
पद का नाम | पद संख्या |
---|---|
असिस्टेंट इंजीनियर/ मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) | 21 पद |
असिस्टेंट इंजीनियर/ मैनेजर (आईटी) | 17 पद |
कुल पद | 38 पद |
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट |
---|
MP Metro Junior Assistant Recruitment 2023 |
MP PWD Recruitment 2023 |
MP BMHRC Recruitment 2023 |
MP Metro Bharti 2023 |
MP NHM Vacancy 2023 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आयुसीमा (Age Limit)
एमपी बिजली विभाग भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग और महिला आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
MPMKVVCL Recruitment के लिए आवेदन फॉर्म 26 सितम्बर 2023 से स्वीकार किये जा रहे है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 है।
आवेदन फीस (Application Fees)
इस भर्ती में जनरल केटेगरी के आवेदकों को 1200 रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करना होगा और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग को 600 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023 में आवेदकों का चयन गेट स्कोर कार्ड की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
MPMKVVCL Recruitment 2023: ऐसे करे आवेदन
- इसके लिए सबसे पहले आवेदकों को निचे दिए गए एमपी बिजली विभाग भर्ती के नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ना है।
- इसके बाद निचे दी गई अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना है।
- आवेदकों को आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करना है।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना है ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |