एमपी सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग के अंतर्गत सहायक जेल अधीक्षक के 33 पदों पर सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। चयनित उम्मीदवार को 36200 से 114800 के बीच रूपये सैलरी मिलेगी।
MPESB Assistant Jail Superintendent Bharti 2023 के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अंतिम तिथि के पूर्व ऑनलाइन आवेदन करे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 जनवरी 2023 से 08 फरवरी 2023 तक भरे जायेंगे। MP Sahayak Jail Adhikshak Bharti परीक्षा का आयोजन 11 मई 2023 को किया जायेगा। MPESB द्वारा इस भर्ती को फारेस्ट गार्ड और जेल गार्ड भर्ती के साथ आयजित किया जा रहा है।

एमपी सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2023 जानकारी
इस भर्ती के तहत 33 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। एमपी सहायक जेल अधीक्षक के लिए जनरल उम्मीदवार के लिए 09 पद, EWS के लिए 04 पद, SC के लिए 02 पद, ST के लिए 04 पद और OBC के लिए 14 रिक्त है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2023 है।
Qualificaiton
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 33 वर्ष के मध्य होना चाहिए। महिला आवेदक और आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।
Physical Qualification
इस भर्ती के लिए पुरुष आवेदक की ऊंचाई 168 सेमी और महिला आवेदक की ऊंचाई 155 सेमी होनी चाहिए। पुरुष आवेदक की छाती बिना फुलाए 84 सेमी होनी चाहिए और फुलाने पर 05 सेमी अधिक फुलनी चाहिए।
Application Fees
इस भर्ती के लिए जनरल उम्मीदवार को 560 रूपये और आरक्षित वर्ग को 310 रूपये का भुगतान करना होगा।
Selection Process
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, और मेरिट के आधार पर होगा। इसके बारे में विस्तार से नोटिफिकेशन में दिया गया है।
Written Exam Pattern
लिखित परीक्षा में 100 अंको के 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान के ग्रेजुएशन लेवल के प्रश्न होंगे।
Physcial Test

How to apply for MPESB Assistant Jail Superintendent Bharti 2023?
योग्य आवेदक 25 जनवरी 2023 से निचे दिखाई दे रहे “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करे। अपनी व्यापम प्रोफाइल बनाये इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में अपनी जानकारी भरे और पदों का चयन करे। अंत में आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को सफलता पूर्वक जमा करे।