MP Ujjain Sambhag Anganwadi Bharti 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा उज्जैन संभाग के जिलों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश उज्जैन संभाग में आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पूर्णतः अस्थाई पद पर भर्ती आमंत्रित की है। MP Ujjain Sambhag Anganwadi Bharti 2022 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। एमपी उज्जैन आंगनवाड़ी की नई भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। योग्य उम्मीदवारों को MP Ujjain Sambhag Anganwadi Online Form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। MP Ujjain Anganwadi Recruitment 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे, ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

MP Ujjain Sambhag Anganwadi Bharti 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
कुल पद | 258 |
सैलरी | 5000 – 11000 रुपये |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन फॉर्म |
नौकरी का स्थान | उज्जैन संभाग (उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, रतलाम, मंदसौर, और नीमच जिला) |
अंतिम तिथि | 22 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक |
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें – सरकारी नौकरी
- MPSTDC Bharti 2023; मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती
- लाडली बहना योजना शुरू, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ,पात्रता, ऑनलाइन आवेदन : MP News
- लाड़ली बहना योजना फॉर्म इस तारीख से भरे जायेंगे, CM ने बताया इस तारीख को आएगा पैसा, वीडियो भी देखे
- एमपी संत रविदास स्वरोजगार योजना 2023; इस योजना में 8th पास को भी मिल रहा है 1 लाख से 50 लाख तक लोन
- MP Collector Office Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती, सैलरी 25 हजार
MP Ujjain Sambhag Anganwadi Bharti 2022 शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश उज्जैन संभाग आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका/ मिनी कार्यकर्ता के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
MP Ujjain Sambhag Vacancy 2022 आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
MP Ujjain Sambhag Recruitment 2022 आवेदन फीस
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है।
MP Ujjain Sambhag Anganwadi Bharti 2022 जिलेवार पदों की संख्या
जिला | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | आंगनवाड़ी सहायिका | मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
उज्जैन | 15 | 35 | 01 |
देवास | 14 | 40 | 00 |
शाजापुर | 06 | 14 | 00 |
आगर-मालवा | 08 | 23 | 00 |
रतलाम | 13 | 22 | 01 |
मंदसौर | 13 | 28 | 00 |
नीमच | 03 | 12 | 01 |
योग | 72 | 183 | 03 |
MP Ujjain Sambhag Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन फॉर्म के साथ सही दस्तावेज जमा करे ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो।
मध्य प्रदेश उज्जैन संभाग आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.