एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 7411 पदों पर भर्ती के लिए MP Police Constable Bharti 2023 की रूलबुक जारी की गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इन्जार कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। एमपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आठवीं और दसवीं पास युवक-युवतियॉं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 जून 2023 से 10 जुलाई 2023 तक भरे जायेंगे।
MP Police Constable Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जायेंगे। आवेदक MPESB MPONLINE पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2023 से किया जायेगा। भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे शेयर की गई है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 संक्षेप में जानकारी
विभाग का नाम | पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग, मध्य प्रदेश |
परीक्षा आयोजन करने वाला विभाग | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल |
कुल पद | 7411 पद |
सैलरी | 19500-62000/- |
शैक्षणिक योग्यता | 8th/10th |
अंतिम तिथि | 10/07/2023 |
परीक्षा तिथि | 12/08/2023 से प्रारम्भ |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पदों की जानकारी


एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता 2023
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत आरक्षक गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदक दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एमपी पुलिस आरक्षक तकनीकी पदों के लिए आवेदक आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति केटेगरी के आवेदक गैर तकनिकी पदों के लिए आठवीं पास हो तो भी आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़ें: MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2023 || मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयुसीमा (MP Police Constable Recruitment 2023 Age Limit)
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदक की आयु 18 से 36 वर्ष होना चाहिए। सभी वर्ग की महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा 41 वर्ष है। आयसीमा की गणना 10 जुलाई 2023 से की जाएगी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन फीस (Application Fees)
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस सामान्य वर्ग के लिए 500 रूपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रूपये है। इसके अलावा आवेदकों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 60 रूपये का भी भुगतान करना होगा।
नोट: आवेदन पत्रों में आवेदकों को केवल प्रथम परीक्षा के आवेदन भरने के समय एक बार निर्धारित शुल्क देना होगा। इसके बाद उक्त अवधि तक कर्मचारी चयन मंडल की किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय आवेदक को कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आवेदक को सिर्फ आवेदन करते समय एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया (Selection Process)
एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए युवाओ का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर चयन होगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- आवेदन करने से पहले आवेदक इस भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़कर जरुरी जानकारी चेक करे।
- इसके बाद 26 जून से निचे दिए गए “ऑनलाइन आवेदन“ विकल्प पर क्लिक करे।
- सबसे पहले आवेदक को अपनी MPESB प्रोफाइल बनाना है, जिसमे आवेदक की सम्पूर्ण जानकारी मांगी जाती है।
- इसके बाद प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आवेदक आवेदन फॉर्म भर सकते है।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सम्पूर्ण जानकारी को सावधानी से भरे।
- आवेदन फीस करने के बाद आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक जमा हो जायेगा।
MP Police Constable Bharti 2023 Apply Online Link
ऑनलाइन आवेदन | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट होमपेज | यहाँ क्लिक करे |
Mp police