MP Patwari Bharti Form Correction 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के फॉर्म भराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के फॉर्म 05 जनवरी 2023 से 23 जनवरी 2023 तक फॉर्म भरे गए थे। जो आवेदक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करवाना चाहते है वे 30 जनवरी 2023 तक अपने सुधार कर सकते है।
MPPEB Patwari Bharti 2023 के तहत यह भर्ती 9073 पदों के लिए होगी। मध्य प्रदेश व्यापम में ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के अंतर्गत सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निवेशक, राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी, एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी (कार्यपालिक) पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए सेकड़ो आवेदकों ने फॉर्म भरे है।
MPESB Patwari Bharti 2023 Details
MP Patwari Bharti Form Correction 2023 Fees
आवेदन फॉर्म में हर बार संशोधन का शुल्क 60 रूपये लगेगा। जिसमे 40 रूपये पोर्टल शुल्क भी शामिल है।
मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती एडमिट कार्ड 2023
मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से शुरू होगा। यह परीक्षा कई दिनों तक चलेगी। इसके लिए विभाग द्वारा एडमिट कार्ड फरवरी माह में जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन दो पाली में होगा यानी हर दिन दो पेपर होंगे। पहली पाली का पेपर सुबह 7 बजे और दूसरी पाली का पेपर 12:30 बजे होगा। परीक्षा हाल में आवेदक को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड और अपनी फोटो ले जाना आवश्यक है।
MP Patwari 2023 Selection Process
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
MPPEB Patwari Bharti 2023 में सुधार कैसे करे?
आवेदक निचे दिए गए विकल्प “Online Form Correction” पर क्लिक करे। इसके बाद आवेदक को आवेदन क्रमांक, ट्रांसेक्शन आईडी और जन्म तिथि एंटर करना है। इसके बाद फॉर्म में सुधार करके फॉर्म को सबमिट करना है। यदि आवेदक को प्रोफाइल में कुछ सुधार करना है तो पहले प्रोफाइल सुधार कर फिर फॉर्म में जाकर प्रोफाइल को अपडेट करके फॉर्म में सुधार करे।
MP Patwari Bharti Important Links
MP Patwari Bharti 2023 Important Question
प्रश्न: MP Patwari Vacancy 2023 फॉर्म में सुधार कैसे करे?
उत्तर: ऑनलाइन।
प्रश्न: MPESB Patwari Bharti 2023 फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 30/01/2023