MP Patwari Admit Card 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के अंतर्गत पटवारी और अन्य पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। मध्य प्रदेश व्यापम में सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निवेशक, राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी, एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी (कार्यपालिक) पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से किया जायेगा।
MPESB Patwari Bharti 2023 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम 23 जनवरी 2023 थी। इस भर्ती के लिए लाखो आवेदकों ने फॉर्म भरा है। मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 05 मार्च 2023 को जारी कर दिए गए है। विभाग द्वारा जारी एडमिट कार्ड को एप्लीकेशन नंबर के द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। MP Patwari Admit Card 2023 की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
जैसा कि आप जानते होंगे विभाग द्वारा MPPEB Patwari Bharti 2023 के तहत यह भर्ती 9073 पदों के लिए होगी। MPESB द्वारा MPPEB Patwari Admit Card 2023 की लिंक एक्टिवेट कर दी गई है।
आवदेक एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा अपना MP Patwari Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते है। निचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस और ऑफिसियल वेबसाइट के बारे में बताया गया है।
MPESB Patwari Bharti 2023 Details

MP Patwari Admit Card 2023 Important Dates
MPPEB Patwari Bharti 2023 के लिए आवेदन 05 जनवरी 2023 से 23 जनवरी 2023 तक भराये गए थे। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2023 थी और आवेदक अपने फॉर्म में सुधार 24 जनवरी 2023 कर सकते थे। इस भर्ती की परीक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होंगी।
Selection Process
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
How to Download MP Patwari Admit Card 2023?
मध्य प्रदेश पटवारी एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक “Download Admit Card” पर क्लिक करे। आवेदक अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।