MP Patwari 11 April 2023 2nd Shift Question: नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में 11 अप्रैल 2023 को दूसरी पाली में पूछे गए प्रश्नो का संग्रह है। ये सभी प्रश्न अभ्यर्थियों की स्मृति पर आधारति है। इन प्रश्नो का अवलोकन करके आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नो के लेवल का अंदाजा लगा सकते है।
यदि आप आने वाले दिनों में पेपर देने वाले है तो मैथ्स और रजनिंग पर ज्यादा ध्यान दें क्योकि ये विषय आपको ज्यादा अंक लाने में मदद करेंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रखे कि परीक्षा देते समय इन दोनों टॉपिक को लास्ट में ही कवर करे ताकि आपके पास पर्याप्त समय बच सके।
आइये जानते है 11 अप्रैल 2023 को शिफ्ट 2 में कौन से प्रश्न पूछे गए है।
MP Patwari 11 April 2023 2nd Shift Question
प्रश्न: भारत निर्वाचन आयोग ने किसे अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?
उत्तर: पंकज त्रिपाठी
प्रश्न: लिथियम की संयोजकता क्या है?
उत्तर: 1
प्रश्न: 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमारो का उद्धघाटन किसने किया?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
प्रश्न: एटम शब्द किस भाषा का शब्द है?
उत्तर: ग्रीक
प्रश्न: मध्य प्रदेश को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: सोया प्रदेश
प्रश्न: कोशिका की खोज किसने की थी?
उत्तर: रॉबर्ट हुक
प्रश्न: चौरागढ़ किले पर अंग्रेजो ने कौन से वर्ष आक्रमण किया था?
उत्तर: 1816 ई.
MP Patwari 11 April 2023 2nd Shift Exam Analysis
प्रश्न: कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए क्या जरुरी है?
उत्तर: एंटीवायरस
प्रश्न: स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कब की थी?
उत्तर: 1875 ई. में
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा वायरस जासूस की तरह काम करता है?
उत्तर: स्पाइवेयर
प्रश्न: नाटयंजलि किस राज्य में मनाये जाने वाला उत्सव है?
उत्तर: तमिलनाडु
MP Patwari 2nd Shift Today Paper
प्रश्न: वीभत्स रस का स्थाई भाव इनमे से क्या है?
उत्तर: जुगुप्सा
प्रश्न: जल जीवन मिशन के लिए 2020 में कितनी राशि आवंटित की गई थी?
उत्तर: 11500 करोड़ रूपये
प्रश्न: मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए कौन सा अभियान चलाया गया था?
उत्तर: प्रोजेक्ट बोल्ड
प्रश्न: किस पंचवर्षीय योजना के समय भीषण युद्ध और भीषण सूखा पड़ा था?
उत्तर: तीसरी पंचवर्षीय योजना