MP NHM Recruitment 2022: मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा स्टाफ नर्स और मेडिकल अफसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। चयनित किये गए उम्मीदवारों को इंदौर, सागर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, और रीवा जिले की स्किल्स लैब में पोस्ट किया जायेगा। मेडिकल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है, आवेदक को आवेदन फॉर्म भरकर और दस्तावेजों की 1 सेट फोटोकॉपी के साथ नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यालय, जिसका पूरा पता निचे दिया गया है, 25 जुलाई 2022 तक जमा करना अनिवार्य है। MP NHM Recruitment 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।
आप हमारे टैलीग्राम चैनल से जुड़कर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कालरशिप फॉर्म, एडमिशन फॉर्म, आंसर की, और सिलेबस के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन |
पद का नाम | स्टाफ नर्स और मेडिकल अफसर |
कुल पद | 15 पद |
सैलरी | 35000-66000/- |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन फॉर्म |
नौकरी का स्थान | इंदौर, सागर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा |
इंटरव्यू तिथि | बाद में घोषित की जाएगी। |
MP NHM Recruitment 2022 in Hindi Details
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रशिक्षक स्टाफ नर्स और प्रशिक्षक मेडिकल अफसर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदक आवेदन फॉर्म भरकर 25 जुलाई 2022 तक जमा करवा सकते है। यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश द्वारा निकाली गई है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
Post Name | Total Post | Educational Qualification |
---|---|---|
प्रशिक्षक मेडिकल अफसर | 10 | NHM मध्य प्रदेश में संविदा MBBS अफसर जिनका 02 वर्ष का अनुभव हो। |
प्रशिक्षक स्टाफ नर्स | 05 | NHM मध्य प्रदेश में संविदा स्टाफ नर्स जिनका या तो एमएससी के साथ 01 वर्ष का अनुभव या बीएससी के साथ 02 वर्ष का अनुभव हो। |
सैलरी
Post Name | Salary |
---|---|
प्रशिक्षक मेडिकल अफसर | 66000/- |
प्रशिक्षक स्टाफ नर्स | 35000/- |
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
आवेदन फीस
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग के आवेदक फ्री में फॉर्म जमा कर सकते है और इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
ये पोस्ट भी पढ़ें |
---|
एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2022 |
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 |
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 |
महत्वपूर्ण दिनांक
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 लिए आवेदक फॉर्म भरकर साथ में अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाकर 25 जुलाई 2022 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश, लिंक रोड न. 3 पत्रकार कॉलोनी, भोपाल, 462012 भेजें साथ ही [email protected]/[email protected] पर मेल भी करे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले निचे दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकले।
- आवेदन फॉर्म को भरकर साथ में अपने दस्तावेज और फोटो लगाकर ऊपर दिए गए पते पर और मेल पर भेजें।
- आवेदकों को फॉर्म 25 जुलाई 2022 तक भेजने है।
Narsing job