MP Navodaya Vidyalaya Bharti 2023: मध्य प्रदेश नवोदय विद्यालय समिति भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करे

एमपी नवोदय विद्यालय भर्ती 2023: नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा अनुबंध आधार पर परामर्शदाताओं के पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए आवेदकों का चयन किया जायेगा। नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय आवासीय सह-शिक्षा विद्यालयों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहे है।

योग्य आवेदक MP Navodaya Vidyalaya Bharti 2023 के लिए नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिसियल वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/ro/Bhopal/en/home/index.html के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 है। भर्ती से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे शेयर की गई है।

एमपी नवोदय विद्यालय भर्ती 2023 एक नजर में

विद्यालय का नामनवोदय विद्यालय समिति
पद का नामपरामर्शदाता
सैलरी44900/-
चयन प्रक्रियाइंटरव्यू
योग्यताएम/ एमएससी
आयुसीमा28 से 50 वर्ष
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/nvs/ro/Bhopal/en/home/index.html

एमपी नवोदय विद्यालय भर्ती जानकारी

वोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत परामर्शदाताओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए 11 मई 2023 से 25 मई 2023 के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ये पोस्ट भी पढ़ें
Post Office 3rd Merit List 2023 Download
NTPC Bharti 2023
MP Board Result 2023
SSC CHSL Recruitment 2023
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023

MP Navodaya Vidyalaya Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री (एम./ एम.एस.सी.) एवं मार्गदर्शन और परामर्श में एक वर्षीय डिप्लोमा।

अनुभव: केंद्र/ राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकार/ केंद्र या राज्य सरकार के स्वायत्त निकायों/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के शैक्षणिक संस्थानों में मार्गदर्शन और परामर्श में कम से कम एक वर्ष का अनुभव।

सैलरी

चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 44900/- सैलरी दी जाएगी।

एमपी नवोदय विद्यालय भर्ती 2023 आयुसीमा

आवदेक की आयु 01 मई 2023 तक 28 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए आवेदक को 500/- रूपये फेस पे करनी होगी। एससी/ एसटी और दिव्यांग आवेदक के लिए आवेदन फीस में छूट है।

महत्वपूर्ण तिथि

योग्य उम्मीदवार 11 मई 2023 से 25 मई 2023 तक नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

एमपी नवोदय विद्यालय वैकेंसी 2023 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

एमपी नवोदय विद्यालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले आवेदक को नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है जिसकी लिंक निचे दी गई है।
  2. यहाँ आपको परामर्शदाता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक दिखाई देगी उस पर क्लिक करके अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  3. वर्ग के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करे, आपका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा।

MP Navodaya Vidyalaya Bharti 2023 महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment