एमपी नारी सम्मान योजना 2023: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रूपये और 500 रूपये में गैस सिलेंडर

एमपी नारी सम्मान योजना: मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा नारी सम्मान योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओ को हर महीने 1500 रूपए खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे और साथ ही 500 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जायेगा। कमलनाथ जी ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि वे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना को प्रारम्भ किया जा रहा है।

शिवराज सरकार द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर कमलनाथ जी ने भी MP Nari Samman Yojana की घोषणा की है। इस योजना के फॉर्म 09 मई 2023 से भरा रहे है, आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। किस तरह इस योजना का फॉर्म भरना है और इस योजना में क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे, इसकी जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: जो बहने फॉर्म नहीं भर पाई, कब भरे जायेंगे उनके फॉर्म, जानकारी चेक करे

एमपी नारी सम्मान योजना 2023 संक्षेप में जानकारी

योजना का नामनारी सम्मान योजना
राज्य का नाममध्य प्रदेश
किसके द्वारा घोषणा की गई?श्री कमलनाथ, कांग्रेस पार्टी
घोषणा वर्ष2023
लाभार्थी कौन होगा?मध्य प्रदेश की महिलायें
उद्देश्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आयुसीमा18-60 वर्ष
पात्रतामध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला
ऑफिसियल वेबसाइट

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना जानकारी (MP Nari Samman Yojan Details)

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे और 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जायेगा। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करेगी। लाड़ली बहना योजना की तरह इस योजना में भी DBT के माध्यम से पैसे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। नारी सम्मान योजना की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है इस योजना को कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर सभी जिलों में लागू करेगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना उद्देश्य (Objective)

MP Nari Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के द्वारा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी। अभी यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए सिर्फ सुनहरा सपना है क्योकि आगामी चुनाव में कांग्रेस के जितने पर ही इस योजना को धरातल पर उतारा जायेगा। एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 हजार महिलाओं के फॉर्म इस योजना के तहत फॉर्म भरे जायेंगे।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता (Eligibility) 

  1. महिला मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
  3. इस योजना के लिए सभी जाति वर्ग की महिलाये पात्र होगी। 
  4. आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। 

एमपी नारी सम्मान योजना दस्तावेज

एमपी नारी सम्मान योजना के लिए आवेदक महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • समग्र आईडी
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

एमपी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर महिलाओं से जानकारी एकत्र कर फॉर्म भरेंगे। फॉर्म भरने के पश्चात् उक्त महिला को एक रशीद देंगे। फिलहाल इस योजना को छिंदवाड़ा जिले तक ही सीमित रखा गया है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पूरे राज्य में इस योजना को लाडली बहना योजना की तरह ही प्रदेश भर में लागु किया जायेगा, ऐसा मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का कहना है।

MP Nari Samman Yojana FAQs

प्रश्न: नारी सम्मान योजना कब से शुरू होगी?

उत्तर: यह योजना मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के बाद शुरू होगी।

प्रश्न: नारी सम्मान योजना के फॉर्म कैसे भरे?

उत्तर: इस योजना के तहत कार्यकर्ता घर घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे।

प्रश्न: नारी सम्मान योजना का लाभ किस राज्य को मिलेगा?

उत्तर: मध्य प्रदेश

2 thoughts on “एमपी नारी सम्मान योजना 2023: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रूपये और 500 रूपये में गैस सिलेंडर”

Leave a Comment