MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” शुरू की गई है। इस योजना को मध्य प्रदेश केबिनेट द्वारा 17 मई 2023 को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगार युवा काम सीखेंगे साथ ही उन्हें प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपये भी दिए जायेंगे। इस योजना का लाभ बारहवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन पास आवेदक ले पाएंगे।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा “Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana” की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने योजना शुरू करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा बेटा बेटी उठायें। इस योजना के तहत युवाओ को 8000 से लेकर 1000 रूपये प्रतिमाह कमाने का मौका मिलेगा। निचे वीडियो भी दिया गया है।
“मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” में काम सीखने के दौरान 12वीं पास बच्चों को ₹8000, आईटीआई उत्तीर्ण को ₹8500, डिप्लोमाधारियों को ₹9000 और इससे बड़ी डिग्रीधारी युवाओं को ₹10000 प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Short Notification
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
योजना की घोषणा तिथि | 17 मई 2023 |
पात्र | बेरोजगार युवा |
स्टाइपेंड | 8 से 10 हजार रूपये |
योजना का उद्देश्य | युवाओ को ट्रेनिंग मुहैया करवाना |
रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने की तिथि | 1 जून 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
MP CM Sikho Kamao Yojana 2023 Details in Hindi
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 मई 2023 को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को प्रतिमाह 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रदान करेगी। ये रूपये उन्ही युवाओ को दिए जायेगें, जो इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग करेंगे। आवेदकों को रूपये शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मिलेंगे, जिसके बारे में निचे बताया गया है –

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना उद्देश्य
MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओ को रोजगार के लायक बनाना साथ ही सीखने के दौरान उन्हें प्रतिमाह सैलरी के रूप में रूपये देना है। इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग का लाभ पाकर आवेदक नौकरी पाने के योग्य बन जायेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आवेदक को उसी कंपनी में या दूसरी जगह नौकरी दिलवाने की कोशिश भी सरकार द्वारा की जाएगी।

MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Important Dates
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 15 जून 2023 से शुरू होंगे और 01 अगस्त 2023 से पात्र युवा काम करना शुरू करेंगे।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए पात्रता
- mukhyamantri sikho kamao yojana mp के लिए आवेदक कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास रोजगार नहीं होना चाहिए।
- आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
mukhyamantri seekho aur kamao yojana का लाभ लेने के लिये आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए। जैसे कि – पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, और जरुरी प्रमाण पत्र आदि।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए 15 जून से आवेदकों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- mukhyamantri sikho kamai yojana registration के बाद लॉगिन करके फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी होगी।
- अभी आवेदकों को कोई भी जल्दबाजी करने से बचना होगा क्योकि आवेदन से पहले सबंधित विभाग द्वारा sikho kamao yojana mp से सबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा, जिसमे आधिकारिक रूप से योजना से सबंधित सभी बिंदु दिए गए होंगे।
- आवेदक अभी सिर्फ seekho kamao yojana mp के बारे में जानकारी इक्कठा करे और जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हो, अपनी पात्रता चेक करके फॉर्म भरे।
पॉपुलर पोस्ट
- Police Govt Jobs: 700 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सरकारी नौकरी, सैलरी 21700 से 69100 तक
- MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana || मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
- Rajasthan Govt Jobs: सफाई कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती, आठवीं पास भी करे आवेदन
- MP Sarkari Naukri: इंदौर हाई कोर्ट में निकली भर्ती, सैलरी 30000/- रूपये
- MP Scholarship Latest News: एमपी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana FAQs
प्रश्न: Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana kya hai?
उत्तर: इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओ को अपनी पसंद का काम सिखने और रोजगार पाने का अवसर मिलेगा साथ ही काम सीखते समय 8 से 10 हजार रूपये भी मिलेंगे।
प्रश्न: mp sikho kamao yojana के लिए आयुसीमा क्या है?
उत्तर: 18 से 29 वर्ष
प्रश्न: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के फॉर्म कब भरे जायेंगे?
उत्तर: 15 जून 2023 से
प्रश्न: MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर: अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
प्रश्न: cm seekho kamao yojana किस राज्य के लिए है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
ट्रेनिंग कहा होगी सीखो कमाओ योजना की