मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2023 शुरू की गई है। इस योजना के तहत बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी की उच्च शिक्षा का खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाता है। जिन विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हों अथवा सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हों, वे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 योजना का लाभ सभी वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को दिया जाता है। बारहवीं कक्षा के बाद कॉलेज में एडमिशन लेते समय विद्यार्थी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते है। विद्यार्थी को एडमिशन लेते समय सिर्फ एक रूपये का ऑनलाइन भुगतान करना होता है। आगे हम Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2023 के बारे में और अधिक विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। जैसे कि पात्रता, आय, अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रकिया आदि के बारे में।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023-24
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जा रहे है। कई कोर्स के लिए CLC राउंड भी चल रहे है। कॉलेज में एडमिशन के समय ही विद्यार्थी इसी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके लिए विद्यार्थी को MP SCHOALARSHIP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है। मध्य प्रदेश के विद्यार्थी निचे दी गई पात्रता को चेक करके मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत स्नातक स्तर हेतु व्यय शुल्क के रूप में, प्रवेश शुल्क एवं वह वास्तविक शुल्क (मेस शुल्क एवं कॉशन मनी को छोड्कर) जो शुल्क विनियामक समिति अथवा म0प्र0 निजी विश्वीविद्यालय विनियामक आयोग अथवा भारत सरकार/राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं, का ही भुगतान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana) |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
योग्यता | बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण |
लाभार्थी | सभी वर्ग के विद्यार्थी |
लाभ | निशुल्क उच्च शिक्षा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कांटेक्ट नंबर | 0755-2660063 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://scholarshipportal.mp.nic.in/ |
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana (MMVY) 2023 Latest Update
1. योजना के पोर्टल पर अभी विगत सत्र 2022-23 में प्रवेशित विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं।
2. सत्र 2022-23 में प्रवेशित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है, कि सत्र 2022-23 के लिए पोर्टल पर नवीन आवेदन (New Application) जमा करने की अंतिम तिथि 15/09/2023 निर्धारित की गई है । पोर्टल पर आवेदन जमा करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर योजना की हेल्पलाइन ईमेल [email protected] पर संपर्क करें ।
3. नवीनीकरण आवेदन (Renewal application) जमा करने हेतु अंतिम तिथि लागू नहीं होगी ।
4.वर्तमान सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से अनुरोध है कि, वे अभी पोर्टल पर पंजीयन एवं आवेदन न करें । सत्र 2023-24 हेतु आवेदन करने की तिथि पृथक से पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी ।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना उद्देश्य (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Aim)
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को निशुल्क बेहतर शिक्षा प्रदान करना ताकि कोई भी गरीब परिवार का बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह पाए। इस योजना के अंतर्गत उस परिवार के विद्यार्थी को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी, जिसके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम हो। प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेकर अपने परिवार को बेहतर जीवन प्रदान कर पाएंगे। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के द्वारा कोई भी मेधावी छात्र सिर्फ पैसे की कमी के कारण पढाई से वंचित नहीं रह पायेगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना योग्यता (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Scheme In MP Eligibility)
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Application Form भरने के लिए आवेदक के पास निचे दी गई योग्यता होना चाहिए।
- छात्र ने एमपी बोर्ड से बारहवीं कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो या CBSE बोर्ड में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
- आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र के अभिभावक की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना लाभ (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Benefite)
- इस योजना में पात्र विद्यार्थी के परिवार को उच्च शिक्षा के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
- विद्यार्थी अपनी पसंद के कोर्स या कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।
- इस योजना के अंतर्गत शासकीय मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून, प्राइवेट क्षेत्र के सिलेक्ट किए गए सभी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज और दूसरे एजुकेशन इंस्टिट्यूट में एडमिशन निशुल्क मिलेगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना दस्तावेज (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Documents)
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से पहले आवेदक सुनिश्चित कर लें, कि आपके पास निचे दिए गए सभी दस्तावेज है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- दसवीं की मार्कशीट
- बारहवीं की मार्कशीट
- कॉलेज का नाम
- कोर्स का नाम
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना आवेदन फीस (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Application Fee)
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। आवेदक ऊपर दिए गए दस्तावेजों के साथ आपने आवेदन फॉर्म भर सकते है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश स्कालरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY Yojana) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब आप मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के होम पेज पर आ जायेंगे, इसी पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, इसमें अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर सबमिट करे।
- सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या सामने स्क्रीन पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिखाई देगा।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करे।
- अब मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को सेलेक्ट करके, अपने करंट ईयर की जानकारी भरे साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करे।
- आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सफलतापूर्वक जमा करके, आवेदन की हार्डकॉपी अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज में जमा करनी है।
- इस तरह आसानी से आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अन्य महत्वपूर्ण योजना |
एमपी विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना 2023 |
प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना 2023 |
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 |
एमपी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना स्टेटस कैसे चेक करे?
- इस योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश MMVY स्कालरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/MedhaviChhatra/Medhavi_New/About.aspx पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस का सेक्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन में Track Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Application Status का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
- अब दिखाई दे रहे लॉगिन पेज पर अपने एप्लीकेशन आईडी और वर्ष के द्वारा स्टेटस चेक कर सकते है। इसकी डायरेक्ट लिंक निचे दी गई है।
Track Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Official Website
योग्य विद्यार्थी मध्य प्रदेश स्कालरशिप की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana) का आवेदन फॉर्म भर सकते है। एमपी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना स्कालरशिप की ऑफिसियल वेबसाइट की लिंक निचे दी गई है।
MP Scholarship Official Website
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Scholarship 2023 Last Date
एमपी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना स्कॉलरशिप पोर्टल पर अभी वर्ष 2023-2024 के लिए अंतिम तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की अंतिम तिथि के लिए विद्यार्थी को अपने विद्यालय में पता करना होगा। Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Online Registration करने के बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म कॉलेज में जमा करने होंगे।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हेल्पलाइन नंबर
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana में किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्र एमपी स्कालरशिप की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्प लाइन नंबर 0755-2660063 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana FAQs
प्रश्न: MP MMVY 2023 के फॉर्म कब भरे जायेंगे?
उत्तर: अभी इस बारे में पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न: Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana में कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: इसमें विद्यार्थी को राशि नहीं मिलती बल्कि उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा भरी जाती है।
प्रश्न: MP Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/MedhaviChhatra/Medhavi_New/Default.aspx है।
1. Kya Ye Yojna 2024 Me Bhi Hogi Kya?
2.Or Is Yojna Me Private Colleges Ki Fess Maf Hogi?
3.Ya Fir Only Govt.Collges Ki Fess Maf Hogi