MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो के लिए विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जाता है। अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा किसानो को सिंचाई पंप और बिजली प्रदान करने के लिए नई योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 16 सितम्बर 2023 को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का शुभारंभ किया गया है। जैसा कि आप जानते होंगे मध्य प्रदेश राज्य के अधिकतर क्षेत्र में कृषि की जाती है। कई बार किसान पानी की कमी के कारण सिंचाई नहीं कर पाते है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना प्रारम्भ की है।
इस आर्टिकल में एमपी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताई गई है। इस आर्टिकल में योजना क्या है?, इसके लिए पात्रता, उद्देश्य, लाभ, दस्तावेज, हेल्पलाइन नंबर, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana में सरकार द्वारा किसान या किसानो के समूह को 3 हार्सपावर या अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप प्रदान किया जायेगा। यह योजना लागु होने के 02 वर्ष तक रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में 10000 कृषि पंप का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत विद्युत् वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर की दुरी तक 11 KV का विस्तार और ट्रांसफर स्थापित करेगी। इसमें जो खर्च आएगा उसमे सम्बंधित किसान या किसानो के समूह को सिर्फ 50% राशि देनी होगी, तथा शेष 40% राशि राज्य सरकार वहन करेगी और 10% राशि का वहन विद्युत् वितरण कंपनी द्वारा किया जायेगा। इस MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Yojana के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 Short Notification
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
मुख्यमंत्री | श्री शिवराज सिंह जी चौहान |
योजना वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | किसान |
उद्देश्य | किसानो को सिंचाई के लिए कृषि पंप उपलब्ध करवाना |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 1912 |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द सूचित किया जायेगा |
मध्यप्रदेश कृषक मित्र योजना पात्रता
- आवेदक या आवेदकों का समूह किसान होना चाहिए।
- आवेदक या आवेदकों का समूह मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान पर कोई बकाया राशि ना हो।
यह भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana: बिना गारंटी 3 लाख तक का लोन, ब्याज भी कम
एमपी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 उद्देश्य
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानो को सिंचाई के लिए कृषि पंप उपलब्ध करवाना है। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश ने सभी किसानो तक पर्याप्त बिजली और पानी पहुंचने का लक्ष्य रखा है ताकि प्रदेश में बेहतर पैदावार हो सके और किसान को भी मुनाफा हो सके। मध्य प्रदेश के सभी किसान भाइयो को इस योजना से फायदा होगा। इसमें आने वाले आधे खर्च को मध्य प्रदेश सरकार और बिजली कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा ताकि किसानो को आर्थिक सहायता भी मिल सके।
मध्यप्रदेश कृषक मित्र योजना लाभ
- मध्य प्रदेश की किसान भाइयो को सिंचाई के लिए कृषि पंप मिलेंगे।
- जिन किसान भाइयो के पास अस्थाई कृषि पंप है उन्हें अब स्थाई कृषि पंप में परिवर्तित भी किया जायेगा।
- सरकार किसानो को बिजली भी उपलब्ध करवाएगी।
- बिजली ट्रांसफर लगने के बाद इसमें सुधार के लिए किसान को पैसे नहीं देने होंगे।
- इसमें खर्च होने वाली आधी राशि सरकार और बिजली कंपनी द्वारा वहन की जाएगी।
- किसानो की फसल को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- इस योजना का लाभ उठा कर किसान भाई फसल का अधिक उत्पादन कर सकेंगे।
- किसान भाई एक से अधिक फसल का उत्पादन कर पाएंगे।
- किसानो का समूह भी मिलकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज
यह भी पढ़ें: एमपी लाडली बहना आवास योजना 2023
Important Dates
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए 20 सितम्बर 2023 से आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। इक्छुक किसान या किसानो का समूह ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस योजना से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए किसान भाई नजदीकी बिजली विभाग ऑफिस में जाकर सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते है। यह योजना 20 सितम्बर 2023 से आगामी 02 वर्ष के लिए लागु की गई है।
एमपी कृषक मित्र योजना समय सीमा
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का लाभ लेने के लिए कुल कितना समय लगेगा, इस बारे में निचे बिन्दुबार तरीके से बताया गया है।
- जैसे ही किसान भाई इस योजना के लिए आवेदन करेंगे तो GIS द्वारा सर्वे कर कार्य करके 30 दिनों के अंदर डिमांड नोट जारी किया जायेगा। डिमांड नोट से किसान को लगने वाली राशि के बारे में बताया जायेगा।
- किसान भाइयो को 30 दिनों के अंदर डिमांड नोट के अनुसार राशि जमा करनी होगी। यदि 30 दिनों के अंदर राशि जमा नहीं की गई तो आवेदन फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जायेगा।
- जब कोई भी किसान या किसानो का समूह मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ लेने के लिए अपनी राशि जमा कर देगा तो बिजली वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 6 माह में ट्रांसफार्मर और कृषि पंप का कार्य पूर्ण किया जायेगा।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 आवेदन कैसे करे?
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का लाभ लेने के लिए किसान भाइयो को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 20 सितम्बर 2023 से योजना के लिए आवेदन स्वीकार करना प्रारम्भ कर दिए है। किसान भाई अपने सम्बंधित बिजली ऑफिस जाकर इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना हेल्पलाइन नंबर
योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले सम्बंधित किसान या किसानो के समूह को ट्रांसफार्मर या बिजली से सम्बंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए 1912 नंबर पर कॉल करना होगा।
यह भी पढ़ें: MP Gaon Ki Beti Yojana 2023: मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना, लड़कियों को मिलेंगे 5000 रूपये
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना ऑफिसियल वेबसाइट
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट शुरू नहीं की गई है। जैसे ही वेबसाइट को लेकर कोई भी अपडेट आएगी तो इसी वेबसाइट पर जानकारी शेयर की जाएगी।
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana PDF
मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग द्वारा MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इस योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। किसान भाई PDF फाइल निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।