मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की कल्याणी विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का शुभारंभ 2018 में किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश की कल्याणी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है साथ ही जीवन निर्वाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिला आवेदक के बैंक अकाउंट में 2 लाख रूपये ट्रांसफर किये जाते है। इसका लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को प्राप्त होगा।
इस योजना को पहले मुख्यमंत्री विधवा विवाह योजना के नाम से जाना जाता था लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने विधवाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए शासकीय शब्दावली में “विधवा” की जगह “कल्याणी” शब्द को जगह दी है इसलिए इस योजना को अब मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के नाम से जाना जाता है। इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
एमपी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना संक्षिप्त जानकारी
विभाग का नाम | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना |
योजना की प्रारंभिक तिथि | 03/05/2018 |
योजना राशि | 2 लाख रूपये |
उद्देश्य | विधवा (कल्याणी) को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी वर्ग | सभी वर्ग की महिलाएं |
योजना का क्षेत्र | ग्रामीण और शहरी |
समय सीमा | 30 दिन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन शुल्क | निशुल्क |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://socialjustice.mp.gov.in/ |
एमपी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना (MP Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana Details in Hindi)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की विधवा (कल्याणी) महिलाओं के लिए जीवन में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म कलेक्टर ऑफिस में जमा करना होगा। इस योजना के तहत कल्याणी के बैंक अकाउंट में 2 लाख रूपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी जिसका इस्तेमाल वे अपने आगे के जीवन को बेहतर बनाने में कर पाएंगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए कल्याणी को विवाह के एक वर्ष के अंदर ही आवेदन करना होगा, एक वर्ष के बाद आवेदन करने पर योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पायेगा। आवेदन करने के 30 दिवस के बाद आवेदिका के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर की जाती है।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना योग्यता
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए –
- कल्याणी व कल्याणी का पति मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- कल्याणी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कल्याणी के पति की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- कल्याणी आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- कल्याणी सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
- कल्याणी को परिवार पेंशन प्राप्त न हो रही हो।
- कल्याणी का जिससे विवाह हो रहा है, उस व्यक्ति की पूर्व में जीवित पत्नी नहीं होनी चाहिए।
- कल्याणी विवाह सहायता योजना का लाभ प्राप्त होने के बाद प्रदेश की अन्य विवाह योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका को सामूहिक विवाह में विवाह करवाना अनिवार्य नहीं है, इसके लिए एकल विवाह भी मान्य होंगे।
- कल्याणी के नाबालिग बच्चे होने पर बच्चो की जिम्मेदार कल्याणी और कल्याणी के पति की होगी।
यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: 10 नवंबर को बहनों के खाते में आएंगे 1250 रूपये
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना दस्तावेज
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- विवाह प्रमाण पत्र
- कल्याणी के पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं कल्याणी द्वारा इस आशय का शपथ पत्र कि उक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र में उल्लेखित मृतक ही आवेदिका का पति था उल्लेख हो।
- कल्याणी का आयकरदाता न होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- कल्याणी का शासकीय कर्मचारी ना होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- कल्याणी को परिवार पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है इस आशय का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- कल्याणी के पति द्वारा इस आशय का स्वप्रमाणित घोषण पत्र कि उसकी पूर्व में कोई जीवित पत्नी नहीं है (पूर्व से अविवाहित होने की स्थिति में लागु नहीं)
एमपी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन फॉर्म उस जिले के कलेक्टर, संयुक्त/ उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा करना है, जहाँ से विवाह प्रमाण पत्र जारी हुआ है, भले ही दम्पति उस जिले में निवासरत न हो।
एमपी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना आवेदन फॉर्म pdf
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदिका का आवेदन फॉर्म भरकर कलेक्टर ऑफिस में जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक आगे शेयर की गई है साथ ही इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट की लिंक भी शेयर की गई है।
डाउनलोड आवेदन फॉर्म | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |