MP Ladli Behna Yojana 2023: मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की सम्पूर्ण जानकारी, आयुसीमा, चयन प्रक्रिया

MP Ladli Behna Yojana 2023: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को केबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। एमपी लाडली बहना योजना को 05 मार्च 2023 को लांच किया जायेगा और इस योजना के फॉर्म 15 मार्च 2023 से भरे जायेंगे। MP Ladli Behna Yojana को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जायेगा। इस योजना के तहत प्रदेश की गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओ को 1 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे।

MP Ladli Behna Yojana को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 साल के लिए तैयार किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 60 हजार करोड़ रूपये के आसपास खर्च किये जायेंगे। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के जीवन में बदलाव लाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। आइये अब इस योजना के बारे में बारीकी से चर्चा करते है –

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रूपये दिए जायेंगे। इस तरह पात्र महिलाओ को एक वर्ष में 12000 रूपये सरकार द्वारा दिए जायेंगे। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी चौहान ने कहा है कि इस योजना के द्वारा महिला अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा कर पाएंगी। प्रदेश की महिलाओ को 10 जून को इस योजना की पहली राशि मिलेगी।

MP Ladli Behna Yojana की राशि सीधे महिलाओ के खाते में भेजी जाएगी। एमपी लाडली बहना योजना के फॉर्म 15 मार्च से 30 अप्रैल तक भरे जायेंगे। इस योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओ को फायदा पहुंचेगा।

MP Ladli Behna Yojana पात्रता

  • महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला विवाहित होना चाहिए इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिला भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • महिला गरीब या मध्यम वर्गीय परिवार से हो।
  • महिला के पास 5 एकड़ से कम जमीन हो या 2.50 लाख से कम आमदनी हो, वे इस योजना के लिए फॉर्म भर सकती है।

MP Ladli Behna Yojana Documents

  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • अन्य प्रमाण पत्र

MP Ladli Behna Yojana Application Fees

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे, जिसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। इस योजना के लिए निशुल्क आवेदन होंगे। सरकार द्वारा गांव और वार्ड में पहुंचकर महिलाओ के फॉर्म भरे जायेंगे।

MP Ladli Behna Yojana Important Dates

योजना को लांच करने की तिथि05 मार्च 2023
फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि15 मार्च 2023
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023
अंतरिम सूची का प्रकाशन01 मई 2023
अनंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तिथि15 मई 2023
आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि30 मई 2023
महिलाओं के खाते में पहली राशि आने की तिथि10 जून 2023

MP Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जायेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर ग्राम और हर वार्ड में कैंप लगाकर फॉर्म भरे जायेंगे। इस योजना के लिए आवेदकों को शुल्क नहीं देना है। शिवराज सिंह जी ने अपने भाषण में कहा है कि महिलाओ को किसी भी सरकारी दफ्तर में नहीं भटकना होगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और आसान होगी।

Latest Post
लाडली बहना योजना फॉर्म डाक्यूमेंट्स
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त फरवरी की इस तारीख को होगी जारी
एमपी लाडली बहना योजना 05 मार्च को होगी लांच, 15 मार्च से भरे जायेंगे फॉर्म
AIIMS Bhopal Bharti 2023

Leave a Comment