MP Ladli Behna Yojana: अब महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये, 21 वर्ष वाली बहनो को भी मिलेंगे रूपये

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने 10 जून को लाड़ली बहनो को सम्बोधित करते हुए- इस योजना के तहत मिलने वाले रुपयों और आयुसीमा के सम्बन्ध में खुशखबरी दी है। 10 जून को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 10 जून 2023 को जारी कर दी गई है। यदि अभी तक आपको 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं

अब लाड़ली बहनो को हर महीने राशि 1000 रूपये से धीरे धीरे बढ़ाते हुए 3000 रूपये तक दी जाएगी साथ ही अब जो विवाहित महिलाये 21 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी है वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी। अभी तक इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख 33 हजार एक सौ पैतालीस महिलाओ को शामिल किया गया है। आयुसीमा का दायरा कम होने के बाद यह आकड़ा और भी बढ़ जायेगा।

MP Ladli Behna Yojana latest update

अब महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून 2023 को आयोजित दिल की बात कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि Ladli Behna Yojana की राशि 1000 रूपये से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3000 रूपये कर दी जाएगी।

Ladli Behna Yojana 3000 rupees per month

मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करते हुए वीडियो निचे दिया गया है। इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुसीमा 23 से 60 वर्ष की बजाय 21 से 60 वर्ष कर दी है, जिसके बारे में जानकारी निचे दी गई है।

21 वर्ष वाली बहनो को भी मिलेंगे रूपये

अगली घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा करते हुए कहा गया कि- पहले लाड़ली बहना योजना में 23 से 60 वर्ष तक की बहनें ही पात्र थीं, लेकिन अब 21 से 60 वर्ष तक की बहनें इस योजना का लाभ ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि नवविवाहित बेटियां जिनकी उम्र 21 वर्ष है अब वो भी इस योजना के तहत रूपये प्राप्त कर सकेंगी। घोषणा का वीडियो निचे दिया गया है।

1 thought on “MP Ladli Behna Yojana: अब महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये, 21 वर्ष वाली बहनो को भी मिलेंगे रूपये”

  1. अविवाहित को तो ज्यादा जरूरत है उनको इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है

    Reply

Leave a Comment