मध्य प्रदेश की जो महिलाएं एमपी लाड़ली बहना योजना का फॉर्म नहीं भर पाई, उन्हें अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 10 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने बहनो को सम्बोधित करते हुए नए फॉर्म भरने की तारीख की घोषणा की है। यदि किसी कारणवश कोई महिला एमपी लाड़ली बहना योजना का फॉर्म नहीं भर पाई है तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना का दायरा बढ़ाया गया है। इस कारण अब बची हुई महिलाएं भी इस योजना में शामिल होगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई 2023 से शुरू होंगे। Ladli Behna Yojana Second Round के फॉर्म भी पहले चरण की तरह ही भरे जायेंगे। इस बार कौन-कौन महिलाएं फॉर्म भर पायेगी, इसकी जानकारी भी निचे दी गई है। जिन महिलाओं ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें अब आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते है कि मुख्यमंत्री जी नए फॉर्म के बारे में तिथि की जानकारी दे रहे है।
यह भी पढ़ें: LADLI BEHNA YOJANA 2nd Kist: दूसरी किस्त के 1000 रुपये नहीं आये, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं
25 जुलाई से शुरू होंगे दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन
एमपी लाड़ली बहना योजना सेकंड राउंड के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 25 जुलाई 2023 से भराना शुरू होंगे। जो महिलाये किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाई उन्हें अब चिंता की जरुरत नहीं है। अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आप लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरवा सकते है। किन बहनो को इस योजना का लाभ मिलेगा इसकी जानकारी भी आगे इसी पोस्ट में दी हुई है।

इन बहनो को मिलेगा फॉर्म भरने का मौका
- ऐसी महिलाएं जो पहले फॉर्म नहीं भर पाई और उनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के मध्य है। कई महिलाएं ऐसी थी जिनके दस्तावेज कम्पलीट ना होने के कारण फॉर्म भरने से वंचित रहना पड़ा। वे अब फॉर्म भर पाएंगी।
- ऐसी महिलाएं जिनके घर ट्रेक्टर है और वे अन्य पात्रता रखती है, वे भी इस योजना का लाभ ले सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि जिन बहनो के घर ट्रेक्टर है वे भी इस योजना का फॉर्म भर सकती है।
Ladli Behna Yojana के लिए ये दस्तावेज रखे तैयार ताकि, अबकी ना हो चूक
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक अकॉउंट
- बैंक अकाउंट DBT सक्रीय होना चाहिए।
- सभी दस्तावेजों में महिला आवेदक का नाम सही और एक समान होना चाहिए।
हम आशा करते है कि ऊपर दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। लाड़ली बहना योजना से जुडी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प या टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते है।
यह भी पढ़ें: एमपी सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट 2023, कोर्स की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करे
अविवाहित लड़कियों के फार्म भारे जायेगे या नहीं
Sir jis ladki ki Abhilasha shadi hui hai bo apna form kese bhar skti hai kyoki uske saare docoments bahi k hai to jra btaye