मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 महिलाओं ने फॉर्म भरा है। प्रदेश सरकार द्वारा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 थी। अब विभाग द्वारा 1 मई 2023 को आवेदिकाओं की अंतरिम सूची ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में लगाई जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के लिए प्रदेश की अधिकतर महिलाओं ने फॉर्म भरे है। इस पोस्ट में MP Ladli Behna Yojana latest update may 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक ने कराया रजिस्ट्रेशन
MP Ladli Behna Yojana के लिए प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरा है। यदि सटीक आकड़े की बात करे तो 30 अप्रैल 2023 तक 1 करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जैसा कि आप जानते है MP Ladli Behna Yojana के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 10 तारीख को 1000 रूपये दिए जायेंगे।
अब आगे क्या होगा
अब 1 मई 2023 को मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा सभी ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय में अंतरिम सूची लगाई जाएगी। 1 मई के बाद जो आपत्तिया दर्ज की जाएगी, उनका निराकरण 15 से 30 मई 2023 तक किया जायेगा। इसके बाद 31 मई 2023 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस अंतिम सूची में शामिल महिलाओं को ही इस योजना के लिए पात्र माना जायेगा और 10 जून 2023 को इनके खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे।
क्या फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जायेगा?
जैसा कि आप जानते है MP Ladli Behna Yojana का फॉर्म भरने के लिए सरकार ने 1 माह से अधिक समय दिया था। प्रदेश की अधिकतर महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है। 30 अप्रैल को भी सेण्टर पर बहुत कम संख्या में महिलायें उपस्थित थी। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अभी भी कुछ महिलाएं है जो दस्तावेजों के अभाव में या दस्तावेजों की गलतियों के कारण फॉर्म भरने से वंचित रह गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कई भाषणों में कहा गया कि बहनो को फॉर्म की अंतिम तारीख से घबराना नहीं है, इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को शामिल किया जायेगा और यदि कोई बहन इस योजना का फॉर्म भरने से छूट जाएगी तो फॉर्म भरने की तारीख को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
अभी तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के सम्बन्ध में कोई भी निर्देश प्रदेश सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है। यदि इस तरह की कोई भी अपडेट आती है तो हमारी वेबसाइट https://mpscholarship.com/ पर जानकारी दी जाएगी।
Latest Posts
- Ladli Behna Yojana: शिवराज सिंह जी चौहान ने जारी किया वीडियो, बहनो से कहा……..
- Ladli Behna Yojana: अब लाड़ली बहनो को मिलेंगे 1500 रूपये, नए आवेदन फॉर्म भी शुरू होंगे
- MP Board News: 10th 12th परीक्षा फार्म भरने पर लगेगा विलंब शुल्क, फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा
- मध्य प्रदेश मेट्रो में निकली एक और नई भर्ती, 19 नवंबर तक करे ऑनलाइन आवेदन
- Post Office Result 4th Merit List 2023: पोस्ट ऑफिस 30041 पद भर्ती रिजल्ट घोषित, चौथी मेरिट लिस्ट जारी