MP Ladli Behna Yojana Form News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म 25 मार्च से भरे जायेंगे। जैसा कि आप जानते होंगे इस योजना का लाभ विवाहित महिलाएं ले सकती है। इस योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओ को 1000 रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे। सरकार द्वारा दस्तावेजों के सम्बन्ध में बार बार सूचित किया जा रहा है कि फॉर्म भरवाने के लिए महिलाओ को कौन से दस्तावेजों को लाना है।
इस पोस्ट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म भरने से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 25 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरे जायेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म के लिए कैंप की व्यवस्था ग्राम या वार्ड में ही की जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म भरवाते समय महिला को उपस्थित होना जरुरी होगा क्योकि लाइव फोटो ली जाएगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म के लिए दस्तावेज
आवेदन करने के लिए महिलाओ को निचे दिए गए दस्तावेज लेकर कैंप में जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना महिला इस योजना का लाभ नहीं ले पायेगी।
1. परिवार व स्वयं की समग्र आईडी |
2. बैंक खाते से लिंक स्वयं का आधार कार्ड |
3. समग्र में e kyc होना अनिवार्य है। |
4. आधार/ समग्र/ e kyc का अपडेट 25 मार्च से पहले करवा ले। |
एमपी लाड़ली बहना योजना: यहाँ जाने निशुल्क समग्र e-KYC कैसे करे? |
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना फॉर्म महत्वपूर्ण बिंदु
इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। |
लाड़ली बहन योजना के लिए किसी निजी एजेंसी/ दलाल को फॉर्म भरने हेतु कोई राशि नहीं दें। |
यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क है। |
ये पोस्ट भी पढ़ें |
---|
एमपी कलेक्टर ऑफिस भर्ती 2023 |
डाक विभाग में लिखित परीक्षा के आधार सरकारी नौकरी |
MP Group 5 Bharti 2023 |
भारतीय डाक विभाग दूसरी मेरिट लिस्ट 2023 डेट |
MP Metro Rail Recruitment 2023 |