मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट डाउनलोड करे, ये है आसान प्रक्रिया

MP Ladli Behna Yojana 2023 List Download: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की अनंतिम सूची ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। आप आसानी से MP Ladli Behna Yojana 2023 List Download को डाउनलोड कर सकते है। मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना अनंतिम सूची को आवेदक अपने मोबाइल नंबर के द्वारा डाउनलोड कर सकते है। इसी पोस्ट में निचे लिस्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक दी गई है।

लाड़ली बहना योजना के लिए प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 महिलाओं ने फॉर्म भरा है। विभाग द्वारा 1 मई 2023 को अनंतिम सूची जारी की गई है। इस सूची को ऑनलाइन माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है इसके अलावा विभाग द्वारा इसे ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में भी चस्पा किया जायेगा।

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की अब तक की सबसे बड़ी योजनाओ में से एक मानी जा रही है। MP Ladli Behna Yojana के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 10 तारीख को 1000 रूपये दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अनंतिम सूची डाउनलोड (mp ladli behna yojana 2023 list download) करने के लिए आपको निचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx पर जाना है।
  • यहाँ आपको मेनू बार में अनंतिम सूची का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको मोबाइल नंबर एंटर करना है साथ ही वह दिखाई दे रहे कैप्चा को एंटर करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे दर्ज करना है।
  • अब आप किसी भी जिले की लिस्ट डाउनलोड कर सकते है।
  • अब आपके सामने अनंतिम सूची दिखाई देगी।
  • आप निचे दी गई अनंतिम सूची की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी चेक कर सकते है।

अनंतिम सूची चेक करे

आपत्ति दर्ज कैसे करे?

अब 1 मई 2023 को मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा सभी ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय में अंतरिम सूची लगाई जाएगी। 1 मई के बाद जो आपत्तिया दर्ज की जाएगी, उनका निराकरण 15 से 30 मई 2023 तक किया जायेगा। इसके बाद 31 मई 2023 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस अंतिम सूची में शामिल महिलाओं को ही इस योजना के लिए पात्र माना जायेगा और 10 जून 2023 को इनके खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। आपत्ति दर्ज करने से पहले निचे दिए गए बिन्दुओ का ध्यान रखे।

  • आपत्ति दर्ज करने से पूर्व आपत्ति संबधित दस्तावेज तैयार रखे, दस्तावेज का अधिकतम साइज 5 MB और दस्तावेज का प्रकार .pdf होना चाहिए ।
  • आपत्ति करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, सिस्टम द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी भेज कर मोबाइल नंबर सत्यापित किया जाएगा।
  • एक दिन में एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 5 आपत्तियाँ दर्ज की जा सकेंगी ।
  • समिति द्वारा आपत्ति के निराकरण करने के पश्चात् आप पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर अपने सत्यापित मोबाइल नंबर से लॉगिन कर आपत्ति की स्थिति देख सकेंगे।
  • केवल आवेदिका की पात्रता सम्बन्धी आपत्ति ही दर्ज की जा सकेंगी |
  • पोर्टल पर तकनीकी सम्बंधित समस्या के लिए हेल्पडेस्क नंबर “0755-2700800” पर संपर्क करें।

आपत्ति दर्ज करे

1 thought on “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट डाउनलोड करे, ये है आसान प्रक्रिया”

Leave a Comment