एमपी लाडली बहना आवास योजना 2023: सरकार देगी बहनो को घर, ऐसे होगा चयन, आवेदन प्रक्रिया

MP Ladli Behna Awas Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनो के लिए नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है “एमपी लाडली बहना आवास योजना”. इस योजना के तहत जिन बहनो के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें मध्य प्रदेश सरकार घर देगी साथ ही गांव में रहने वाली बहनो को प्लाट दिए जायेंगे। MP Ladli Behna Awas Yojana का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितम्बर 2023 को भोपाल में किया जायेगा। जिन लाड़ली बहनो के पास अपने खुद के घर नहीं है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। एमपी लाडली बहना आवास योजना के आवेदन फॉर्म भराने की तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है।

एमपी लाडली बहना आवास योजना 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 17 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक भरे जायेंगे। MP Ladli Behna Awas Yojana 2023 के अंतर्गत गांव और शहरो में निवास कर रही बहनो को प्लाट या मकान दिए जायेंगे। यह योजना सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में लागु की जाएगी। मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्रदेश की 4 लाख 75 हजार से ज्यादा हितग्राहियो को मिलेगा। इस आर्टिकल में Ladli Behna Awas Yojana से जुडी सम्पूर्ण जानकारी जैसे कि आवेदन फॉर्म, आवेदन तिथि, पात्रता, दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार से बतया गया है।

MP Ladli Behna Awas Yojana 2023 Highlights

योजना का नामलाडली बहना आवास योजना
राज्य का नाममध्य प्रदेश
योजना वर्ष2023
शुभारम्भ17 सितम्बर 2023
लाभार्थीलाडली बहने
लाभघर/ प्लाट
आवेदन तिथि17 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक
आयुसीमा21 से 60 वर्ष

MP Ladli Behna Awas Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की गरीब बहनो के लिए Ladli Behna Awas Yojana शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की जिन गरीब बहनो के पास अपने खुद के मकान नहीं है उन्हें प्रदेश सरकार प्लाट या मकान उपलब्ध करवाएगी। शहर में माफियाओं से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबो के लिए घर बनाकर बहनो के नाम किये जायेंगे। जो बहने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूट गई है, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जायेगा। यह योजना गरीब बहनो के लिए सपना पुरे होने के लिए जैसी है। मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्रदेश की सभी योग्य लाडली बहनो को दिया जायेगा।

एमपी लाडली बहना आवास योजना उद्देश्य

एमपी लाड़ली बहना आवास योजना का मुख्य उद्देश्य सभी गरीब परिवार की महिलाओ को अगर प्रदान करना है। जिन बहनो के पास रहने के लिए घर नहीं है ऐसी गरीब बहनो को शहर में छोटे छोटे मकान बना कर दिए जायेंगे और गांव में रहने वाली गरीब बहनो को प्लॉट दिए जायेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Ladli Behna Awas Yojana 2023 के अंतर्गत सिर्फ लाड़ली बहनो को ही शामिल किया जायेगा।

एमपी लाडली बहना आवास योजना पात्रता (MP Ladli Behna Awas Scheme Eligibility)

  • महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के पास खुद का मकान या प्लाट नहीं होना चाहिए।
  • कच्चा मकान भी दो से अधिक कमरों वाला ना हो।
  • 4 पहिया वाहन मालिक ना हो।
  • मासिक आय 12 हजार से अधिक ना हो।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता ना हो।
  • 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि न हो।
  • 5 एकड़ से अधिक असिंचित भुमि ना हो।

एमपी लाडली बहना आवास योजना तिथि ( Ladli Behna Awas Yojana Dates)

MP Ladli Behna Awas Yojana 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 17 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक भरे जायेंगे।

एमपी लाडली बहना आवास योजना दस्तावेज ( Ladli Behna Awas Yojana Documents)

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • गरीबी रेखा कार्ड
  • लाड़ली बहना योजना हितग्राही कार्ड
अन्य महत्वपूर्ण योजना
एमपी विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना 2023
प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना 2023
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023

एमपी लाडली बहना आवास योजना चयन प्रक्रिया (MP Ladli Behna Awas Yojana Selection Process)

MP Ladli Behna Awas Yojana के तहत उन्ही लाडली बहनो का चयन किया जायेगा, जिनके पास खुद का आवास या प्लॉट नहीं होगा।

एमपी लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Ladli Behna Awas Yojana के फॉर्म लाड़ली बहना योजना के समान ही भरे जायेंगे। महिलाएं अपने ग्राम या वार्ड में ही इस योजना के लिए अपने आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। आवेदन प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा 17 सितम्बर 2023 को दी जाएगी। जिसे इसी वेबसाइट पर अपडेट किया जायेगा। आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़ सकते है, जिससे आपको इस बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

एमपी लाडली बहना आवास योजना ऑफिसियल वेबसाइट (Official Website)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Awas Yojana के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जारी नहीं की है। जब तक इस योजना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जारी नहीं होगी, तब तक इसके बारे में अधिक जानकारी लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर प्रदर्शित की जा सकती है।

MP Ladli Behna Awas Yojana FAQs

प्रश्न: MP Ladli Behna Awas Yojana के फॉर्म कब से भरे जायेंगे?

उत्तर: 17 सितम्बर 2023

प्रश्न: Ladli Behna Awas Yojana के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 05 अक्टूबर 2023

4 thoughts on “एमपी लाडली बहना आवास योजना 2023: सरकार देगी बहनो को घर, ऐसे होगा चयन, आवेदन प्रक्रिया”

  1. Me khud bjp ss hu ldkin ab mama nshut pgl bns rhr h jinhe lsdli behna de rhe unko sb or jo reh gai unka kuchh nj kr rha h hmata ladli behna dala nj h n job or n ho ghr khet j hmara kya

    Reply
  2. जिनके पास गरीबी रेखा नहीं होगा उसे आवास योजना मे लाभ मिलेगा या नही क्युकी हम सामान्य मे आते है हमारा गरीबी रेखा नही बनता है ओर हमारे पास ना घर है ना प्लॉट है ओर नहीं खेती है बाकी हा लाडली बहना का लाभ जरूर मिल रा है

    Reply

Leave a Comment