एमपी केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2023: इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के तलाश कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय बुरहानपुर में विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकली है। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। बुरहानपुर केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2023 के अंतर्गत 04 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। आवेदकों को विद्यालय में पहुंचकर सुबह 09 बजे से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाकर इंटरव्यू में उपस्थित होना है।

MP KVS Burhanpur Bharti 2023 के तहत पीजीटी, टीजीटी, शैक्षिक परामर्शदाता और विशेष शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 04 जुलाई 2023 को किया जायेगा। आवेदकों को इंटरव्यू के लिए Kendriya Vidyalaya, Burhanpur, Near Collector Office, Mohammadpura, Rawer Road, Distt: Burhanpur Pin – 450331 Madhya Pradesh में उपस्थित होना है। विद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन की लिंक निचे दी गई है।

यह भी पढ़ें: MP Board 10th 12th सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड जारी; डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करे

MP KVS Burhanpur Bharti 2023 Details in Hindi

पद का नामयोग्यता
एजुकेशनल काउंसलरमनोविज्ञान में डिप्लोमा या डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव
स्पेशल एजुकेटर50% अंको के साथ हायर सेकेंडरी एवं सबंधित विषय में दक्षता प्रमाणपत्र
TGT स्नातक शिक्षक (अंग्रेजी, और सामाजिक विज्ञान)सबंधित विषय में 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन और बीएड
PGT शिक्षक (अंग्रेजी)सबंधित विषय में 50% अंको के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड

महत्वपूर्ण लिंक

डाउनलोड नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करे।
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे।

यह भी पढ़ें: MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2023 || मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया

Leave a Comment