MP Sarkari Naukri: इंदौर हाई कोर्ट में निकली भर्ती, सैलरी 30000/- रूपये

MP Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। कार्यालय शासकीय समापक उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश, इंदौर में संविदा के आधार पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2023 के तहत इंदौर हाई कोर्ट में लिक्विडेशन सहायक के 03 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। इस भर्ती के लिये आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2023 है।

इस भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार कर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जायेगा। MP High Court Bharti 2023 के अंतर्गत युवाओ को कार्यालय में उनकी योग्यता/ प्रोफाइल/ इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर लिक्विडेशन सहायक के पद पर नियुक्त किया जायेगा।

MP High Court Bharti 2023 Qualification

  1. CA/ CA (Inter)/ CS/ CS (Inter)/ M. Com/ B.Com/ LLB
  2. कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता आवश्यक
  3. कॉर्पोरेट विधि/ एकाउंट्स/ अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक

एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले निचे दिए गए बायोडाटा फॉर्म का प्रिंट निकले।
  2. बायोडाटा फॉर्म को भरकर साथ में अपने दस्तावेज और फोटो के साथ निचे लिखे पते पर अंतिम तिथि 09 जून 2023 से पहले भेजें।
  3. फॉर्म भेजने का पता: कार्यालय शासकीय समापक, उच्च न्यायालय, म.प्र., प्रथम तल, ओल्ड सी आई ए भवन, जी पी ओ के सामने, रेसिडेंसी एरिया, इंदौर, 452001
  4. फ़ोन नंबर: 0731-2710051, ईमेल आईडी- [email protected], [email protected]
  5. अधिक जानकारी के लिए कॉल या मेल भी कर सकते है.
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट
MP Scholarship Latest News: एमपी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
Railway Sarkari Naukari: पश्चिम मध्य रेलवे में सीधी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू
MPESB High School Teacher Bharti 2023
MP Board Supplementary Exam Form 2023
एमपी सरकारी नौकरी: MP RIE Bharti 2023, बिना परीक्षा होगा चयन

Leave a Comment