मध्य प्रदेश गेस्ट टीचर के लिए GFMS पोर्टल पर आदेश जारी किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आमंत्रित अतिथि शिक्षकों की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की जानकारी GFMS पोर्टल पर दर्ज करने के लिए सभी प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए है। पोर्टल पर अतिथि शिक्षकों की जानकारी की कार्यवाही 22 सितम्बर 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। इस आर्टिकल में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
अतिथि शिक्षकों की ये जानकारी अपडेट करना है –
- संकुल प्राचार्य को आमंत्रित गेस्ट टीचर से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष 2018/2020/2023 की छायाप्रति प्राप्त कर रिकॉर्ड में संधारित करना है।
- जानकारी दर्ज करने से पहले प्राचार्य यह सुनिश्चित करे कि अतिथि शिक्षक द्वारा MPTET 2018, 2020 या 2023 उत्तीर्ण की हो।
- चूँकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50% किये गए है अतः EWS प्रमाणपत्र धारी ऐसे गेस्ट टीचर जिनकी मार्कशीट पर NOT QUALIFIED लिखा है लेकिन उन्होंने 50% से अधिक अंक प्राप्त किये है, उनके EWS प्रमाण पत्र प्राप्त कर उनकी जानकारी पोर्टल पर क्वालिफाइड मानकर अपडेट करना है।
- अतिथि शिक्षकों द्वारा उत्तीर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण में किसी एक वर्ग (उच्च वर्ग)/ वर्ष की जानकारी को दर्ज करना है।
- इसके अलावा ज्वाइन अतिथि शिक्षकों की जानकारी जॉइनिंग मॉड्यूल में दर्ज करना है-
- क्या आमंत्रित अतिथि शिक्षक द्वारा पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की गई है (YES/NO)
- यदि हाँ तो पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष – 2018, 2020 या 2023 एवं रोल नंबर
- पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण का वर्ग – 1/2/3
- आवेदक की केटेगरी – (UR, EWS, OBC, SC, ST)
- आवेदक का जेंडर- (M/F)
- उत्तीर्ण पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक
यह भी पढ़ें: एमपी जिला कार्यालय अशोकनगर भर्ती 2023
जानकारी अपडेट करने की अंतिम तिथि
समस्त संकुलो के प्राचार्य को गेस्ट टीचर की जानकारी दिनांक 30 सितम्बर 2023 तक आवश्यक रूप से पोर्टल पर दर्ज करना है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन संकुलो में दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।