MP Guest Teacher Bharti 2023: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विद्यालयों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक की भर्ती के लिए आदेश जारी किया गया है। इसके लिए सभी विद्यालय को रिक्तियों का अपडेशन 05 जुलाई 2023 से सुरु हो चका है। MP Guest Teacher Bharti 2023 से जुडी अधिक जानकारी आगे दी गई है।
एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 का इन्जार आवेदकों को लम्बे समय से था। अभी हाल ही में 05 जुलाई 2023 को DPI द्वारा आदेश जारी करके अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किये गए है। MP Guest Teacher Bharti 2023 की समय सारणी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी पोस्ट में आगे समय सारणी और विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है।
यह भी पढ़ें: Dak Vibhag Result 1st List 2023: पोस्ट ऑफिस 12828 पद भर्ती रिजल्ट घोषित
MP Guest Teacher Bharti 2023
MP Guest Teacher Bharti 2023 के अंतर्गत प्रदेश की समस्त सरकारी स्कूल, सीएम राइज स्कूल और विभिन्न विभागों में आवेदकों का चयन किया जायेगा। MP Guest Teacher Bharti 2023 में उन्ही आवेदकों का चयन किया जाएगा जिनका GFMS पोर्टल पर दर्ज जानकारी सत्यापित है और आवेदक के पास स्कोर कार्ड है।
मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती समय सारणी
रिक्तियों का अपडेशन 05 जुलाई 2023 से प्रारम्भ हो चूका है। अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण दो तरह से होगा पहला तो जिन विद्यालयो में पैनल उपलब्ध है एवं पद रिक्त है और जिन विद्यालयों में पैनल उपलब्ध नहीं है। दोनों के लिए समय सारणी निचे दी गई है।
अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण- जिन विद्यालयो में पैनल उपलब्ध है एवं पद रिक्त है।
SMC/ SMDC की बैठक (पद रिक्त होने की स्थिति में ही) | 10 जुलाई 2023 |
निर्देशों के अनुसार अतिथि शिक्षको को आमंत्रित करना | 12 जुलाई 2023 |
अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण- जिन विद्यालयों में पैनल उपलब्ध नहीं है।
अतिथि शिक्षक पोर्टल में रिक्तियों का प्रदर्शन | 10 जुलाई 2023 से |
विद्यालय द्वारा आवेदन प्राप्त करना (जिनका स्कोर कार्ड उपलब्ध हो) | 12-14 जुलाई 2023 तक |
SMDC की बैठक | 15 जुलाई 2023 |
अतिथि शिक्षक आमंत्रण तथा विद्यालय में उपस्थिति | 17 जुलाई 2023 से प्रारम्भ |
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: 10 जुलाई को डाली जाएगी दूसरी किस्त, शेष बची बहनो के लिए बड़ी खबर
एमपी गेस्ट टीचर भर्ती महत्वपूर्ण लिंक
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे। |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे। |