मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन, दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। विभाग द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए दिनांक 12 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करके छुट्टियों के बारे में बताया गया है। निचे दी गई टेबल में छुट्टी का प्रकार और समय अवधि निचे दी गई है।
विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कौन सी छुट्टिया विद्यार्थियों के लिए है और कौन सी छुट्टियां शिक्षक के लिए है। इसके अलावा विभाग द्वारा आदेश में कहा गया है कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-2024 कक्षा 1 से 12 हेतु 17 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होगा।
मध्य प्रदेश सरकारी स्कूल अवकाश तिथि
अवकाश का प्रकार | समयावधि | रिमार्क |
---|---|---|
ग्रीष्मकालीन अवकाश | 01 मई 2023 से 15 जून 2023 तक | विद्यार्थियों के लिए |
ग्रीष्मकालीन अवकाश | 01 मई 2023 से 09 जून 2023 तक | शिक्षकों के लिए |
दशहरा अवकाश | 23 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक | विद्यार्थियों/ शिक्षकों के लिए |
दीपावली अवकाश | 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक | विद्यार्थियों/ शिक्षकों के लिए |
शीतकालीन अवकाश | 31 दिसंबर 2023 से 04 जनवरी 2023 तक | विद्यार्थियों/ शिक्षकों के लिए |
स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा ट्विटर पर इस आदेश की कॉपी शेयर की गई है। आप आदेश की कॉपी डाउनलोड कर सकते है।