MP Govt Medical College Bharti 2023: मध्य प्रदेश अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में महिला चिकित्सा अधिकारी और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। विदिशा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2023 को नोटिफिकेशन क्रमांक 3362 जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवार को 56100/- रूपये सैलरी मिलेगी।
MP Govt Medical College Bharti 2023 के लिए योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 शाम 05 बजे तक है। MP GMC विदिशा भर्ती 2023 के आवेदन फॉर्म और नोटिफिकेशन की लिंक इसी पोस्ट में आगे दी गई है।
MP Govt Medical College Bharti 2023 Details in Hindi
पद का नाम | कुल रिक्त पद | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
महिला चिकित्सा अधिकारी | 01 पद (ST) | MCI द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय/ संस्थान से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण |
आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी | 02 पद (ST) | MBBS/ MCI द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय/ संस्थान से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण |
MP GMC विदिशा भर्ती 2023 सैलरी
चयनित उम्मीदवार को छठवे वेतनमान 15600-39100+5400 ग्रेड-पे के समकक्ष 7वां वेतनमान लेवल (12) में पे-मेट्रिक्स 56100/- अनुसार देय होगा।
एमपी जीएमसी विदिशा भर्ती 2023 महत्वपूर्ण लिंक
इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण लिंक निचे टेबल में दी गई है। आवेदक निचे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी योग्यता भी चेक कर सकते है।
डाउनलोड आवेदन फॉर्म | यहाँ क्लिक करे |
डाउनलोड ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
How to apply for MP Govt Medical College Bharti 2023?
- अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को निचे दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- आवेदक को अपने आवेदन फॉर्म मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता, शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा के नाम से बंद लिफाफे में पद का नाम व स्वयं का नाम एवं पद आवश्यक रूप से अंकित कर भेजे।
- आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 शाम 05 बजे तक है।
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट |
---|
MP Anganwadi Indore Sambhag Bharti 2023 |
MP Yuva Internship Yojana Batch 2 Result 2023 |
Madhya Pradesh Bijli Vibhag Bharti 2023 |
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 |
MP GMC Vidisha Bharti 2023 Important Dates
योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म 04 जुलाई 2023 से अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 शाम 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता, शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में जमा कर सकते है।
MP Govt Medical College Bharti 2023 Age Limit
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2023 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग और महिला वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
Madhya Pradesh GMC Vidisha Bharti 2023 Application Fees
मध्य प्रदेश शासकीय मेडिकल कॉलेज विदिशा भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।
MP Govt Medical College Bharti 2023 Selection Process
इस भर्ती के तहत उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदक को इंटरव्यू की तिथि के बारे में अलग से सूचित किया जायेगा।