MP Gaon Ki Beti Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव में शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं के लिए भी कई तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न तरह की स्कालरशिप भी दी जाती है। इसी तरह की एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2005 में शुरू की गई थी। इस योजना का नाम MP Gaon Ki Beti Yojana है। इस योजना के तहत बालिकाओं को 500 रूपये प्रतिमाह की राशि दी जाती है। इस पोस्ट में आगे MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 के तहत ग्रामीण क्षेत्र से 12th की पढाई कर सरकारी या गैर सरकारी कॉलेज में परम्परागत कोर्स में एडमिशन लेने पर बालिकाओं को प्रतिमाह 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और चिकित्सा शिक्षा में अध्ययन के लिए 750 रूपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। Gaon Ki Beti Yojana में पात्र बालिकाओं को यह राशि 10 माह तक दी जाती है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग की छात्राओं को दिया जाता है। आगे हम पढ़ेंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन करना है और फॉर्म भरने के लिए क्या दस्तावेज लगेंगे।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं का पढाई में रुझान बढ़ाने के लिए गांव की बेटी योजना शुरू की गई है। MP Gaon Ki Beti Yojana के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बहुत ही आसान प्रक्रिया के द्वारा आवेदन करके, छात्राएं यह 500 रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकती है। चूँकि यह प्रोत्साहन राशि है इसलिए यदि छात्रा, किसी और स्कालरशिप के लिए योग्य है तो उसके लिए भी आवेदन कर सकती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही ग्रामीण बालिकाओं को दिया जायेगा, जो बारहवीं के बाद आगे की पढाई भी सुचारु रूप से पूरी कर रही होंगी।
एमपी गांव की बेटी योजना संक्षेप में जानकारी
छात्रवृति योजना का नाम | गांव की बेटी योजना |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
योजना घोषणा वर्ष | 2005 |
लाभार्थी | बालिकाएं |
पात्रता | बारहवीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण |
उद्देश्य | बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
आयुसीमा | निर्धारित नहीं |
निवासी | मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx |
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 Latest Update
गाँव की बेटी एवं प्रतिभा योजना के पोर्टल पर अभी विगत सत्र 2022-23 में प्रवेशित विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं । वर्तमान सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अभी पोर्टल पर पंजीयन एवं आवेदन न करें । सत्र 2023-24 हेतु आवेदन करने की तिथि पृथक से पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी ।
एमपी गांव की बेटी योजना उद्देश्य
MP Gaon Ki Beti Yojana का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण बेटिया राज्य और देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके। इस योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग छात्राएं अपनी पढाई की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल कर सकती है।
एमपी गांव की बेटी योजना योग्यता (MP Gaon Ki Beti Yojana Eligibility)
- इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा ने बारहवीं की पढाई गांव में रहकर की हो।
- छात्रा ने बारहवीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंको हासिल किये हो।
एमपी गांव की बेटी योजना दस्तावेज (Documents)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- कॉलेज कोड
- ब्रांच कोड
- गाँव की बेटी प्रमाण पत्र (सरपंच द्वारा दिया जायेगा)
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश स्कालरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको New Registration for Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojna का विकल्प दिखाई देगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, इसमें अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर सबमिट करे।
- सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या सामने स्क्रीन पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिखाई देगा।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करे।
- अब गांव की बेटी योजना को सेलेक्ट करके, अपने करंट ईयर की जानकारी भरे साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करे।
- आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सफलतापूर्वक जमा करके, आवेदन की हार्डकॉपी अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज में जमा करनी है।
- इस तरह आसानी से आप MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Apply Online for MP Gaon Ki Beti Yojana 2023
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023 का स्टेटस कैसे चेक करे?
- इस योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश स्कालरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस का सेक्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन में Track Gaon ki beti / Pratibha Kiran /Vikramaditya Yojna Application Status का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
- अब दिखाई दे रहे लॉगिन पेज पर अपने एप्लीकेशन आईडी और वर्ष के द्वारा स्टेटस चेक कर सकते है। इसकी डायरेक्ट लिंक निचे दी गई है।
Track Gaon ki beti / Pratibha Kiran /Vikramaditya Yojna Application Status