MP Forest Guard, Jail Guard Bharti Syllabus 2023: एमपी वन रक्षक भर्ती, जेल प्रहरी सिलेबस, चयन प्रक्रिया

MP Forest Guard, Jail Guard Bharti Syllabus 2023: नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप जानते है मध्य प्रदेश फारेस्ट गार्ड, जेल गार्ड और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 मई 2023 से किया जायेगा। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा MP Forest Guard And Jail Guard Admit Card 2023 जारी कर दिए गए है। यदि आपने अभी तक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस नहीं चेक किया है तो इस पोस्ट में आपको इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।

MP Forest Guard, Jail Guard Bharti Syllabus 2023 की जानकारी MPESB द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में भी शेयर की गई है। एमपी जेल रक्षक और वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जायेगा यानी एक दिन में दो शिफ्ट में पेपर होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03 से 05 बजे तक होगी। चलिए सिलेबस के बारे में बात करने से पहले चयन प्रक्रिया के बारे में जानते है।

MP Forest Guard, Jail Guard Selection Process 2023 (चयन प्रक्रिया)

MP Forest Guard, Jail Guard Bharti 2023 के लिए उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और मेरिट के आधार पर किया जायेगा। निचे सभी पदों के लिए अलग अलग परीक्षा पैटर्न दिए गए है।

वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक पदों का परीक्षा पैटर्न

सबसे पहले बात करे वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक की तो इसका परीक्षा पैटर्न जेल प्रहरी परीक्षा से थोड़ा अलग है। हमने निचे दोनों पदों के लिए अलग अलग जानकारी दी है। पोस्ट को ध्यान से पढ़े और यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते है तो निचे कमैंट्स बॉक्स में लिखे।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पाठ्यक्रम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 प्रश्न 100 अंको के होंगे और परीक्षा अवधि 02 घंटे की होगी जैसा की ऊपर बताया गया है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान से सबंधित हाई स्कूल स्तर के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में कुल पदों के तीन गुना आवेदकों को अगले चरण के लिए चयनित किया जायेगा।

शारीरिक क्षमता परिक्षण

शारीरिक प्रमापऊंचाईसीना सामान्यसीने का न्यूनतम फुलाव
पुरुष163 सेमी79 सेमी05 सेमी
महिला150 सेमीअपेक्षित नहींअपेक्षित नहीं

शारीरिक क्षमता परिक्षण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिंदु

  • अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मदीवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 145 सेमी होना चाहिए।

वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक पद के लिए पैदल चाल

पुरुष आवेदकों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला आवेदकों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दुरी पैदल पूर्ण करनी होगी। यह सिर्फ अर्हता परीक्षा है, इस परीक्षा के कोई अंक नहीं दिए जायेंगे।

मेरिट सूची जारी करना

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर जिले वार आवेदकों की लिस्ट तैयार करके, वन विभाग को दी जाएगी। इसके बाद वन विभाग पैदल चाल, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा की कार्यवाही करेगा। आवेदकों को इस समय अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा क्योकि दस्तावेज परिक्षण की कार्यवाही भी इसी समय की जाएगी।

जेल प्रहरी पद परीक्षा पैटर्न

अब हम जेल प्रहरी परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी देखेंगे। निचे सभी चरणों के बारे में सही और सटीक जानकारी दी गई है। ध्यान से पढ़ें।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पाठ्यक्रम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 प्रश्न 100 अंको के होंगे और परीक्षा अवधि 02 घंटे की होगी जैसा की ऊपर बताया गया है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान से सबंधित हाई स्कूल स्तर के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में कुल पदों के दस गुना आवेदकों को अगले चरण के लिए चयनित किया जायेगा।

शारीरिक क्षमता परिक्षण

शारीरिक प्रमापऊंचाईसीना सामान्यसीने का न्यूनतम फुलाव
पुरुष165 सेमी83 सेमी05 सेमी
महिला158 सेमीअपेक्षित नहींअपेक्षित नहीं

शारीरिक प्रवीणता टेस्ट

परीक्षाप्रहरी (पुरुष)प्रहरी (महिला)भूतपूर्व सैनिक एवं होम गार्ड
800 मीटर दौड़2 मिनिट 50 सेकंड4 मिनिट 00 सेकंड3 मिनिट 15 सेकंड
गोलाफेंक (तीन अवसर)20 फ़ीट (गोले का वजन 7.260 किलोग्राम)16 फ़ीट (गोले का वजन 4.0 किलोग्राम)15 फ़ीट

शारीरिक प्रवीणता टेस्ट महत्वपूर्ण बिंदु

  • यदि दौड़ में क्वालीफाई नहीं करता है, तो उसे गोलाफेंक में भाग नहीं लेने दिया जायेगा।

मेरिट सूची जारी करना

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर जिले वार आवेदकों की लिस्ट तैयार करके, जेल मुख्यालय को दी जाएगी। इसके बाद जेल विभाग शारीरिक और मेडिकल परीक्षा की कार्यवाही करेगा। आवेदकों को इस समय अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा क्योकि दस्तावेज परिक्षण की कार्यवाही भी इसी समय की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

Join Telegram
Download Admit Card
Official Notification
Official Website
लेटेस्ट पोस्ट
एमपी फॉरेस्ट गार्ड और जेल गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड 2023
Post Office 3rd Merit List 2023 Download
MP Nagar Nigam Bharti 2023
MP Board Result 2023
SSC CHSL Recruitment 2023

Leave a Comment