मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक के 1912 पदों पर और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के 233 पदों पर सीधी भर्ती के आवेदन फॉर्म 25 जनवरी से शुरू होंगे। इस भर्ती के लिए दसवीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश जेल गार्ड और फारेस्ट गार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी 2023 से 08 फरवरी 2023 तक होंगे।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड और जेल गार्ड भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 मई 2023 से शुरू किया जायेगा। योग्य आवेदक MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है। इसी पोस्ट में निचे दोनों भर्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
MP Forest Guard & Jail Guard Bharti 2023 Qualification
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, और जेल प्रहरी के लिए आवेदक दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और सहायक जेल अधीक्षक के लिए आवेदक ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा महिला और सभी आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा 38 वर्ष है।
Application Fees
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए | 560/- |
एसटी / एससी / ओबीसी / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए | 310/- |
सीधी भर्ती बैकलॉग | कोई शुल्क नहीं |
Important Date
आवेदन प्रारम्भ तिथि | 25 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2022 |
फॉर्म में संसोधन करने की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2023 |
परीक्षा तिथि | 11 मई 2023 |
Selection Process
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक क्षमता परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
How to apply?
सबसे पहले उम्मीदवार निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी योग्यता सुनिश्चित करे। योग्य आवेदक निचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करे। दिखाई दे रहे फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर फॉर्म जमा करे। सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करे। आपका फॉर्म सफलता पूर्वक जमा हो जायेगा।