MP ECHS Bharti 2022: रक्षा मंत्रालय के अधीन भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, स्टेशन हेड क्वार्टर, सागर मध्य प्रदेश में पैरा मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदक मेडिकल ऑफिसर, डेंटल हाइजीनिस्ट और लिपिक के पद के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 16800 से 75000 के बीच सैलरी मिलेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2022 है।
मध्य प्रदेश ECHS सागर द्वारा कुल 03 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में 1 पद मेडिकल अफसर के लिए, 1 पद डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए और 1 पद लिपिक के लिए है। योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
आप हमारे टैलीग्राम चैनल से जुड़कर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कालरशिप फॉर्म, एडमिशन फॉर्म, आंसर की, और सिलेबस के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
MP ECHS Bharti 2022 Details
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | पदों की संख्या | सैलरी |
---|---|---|---|
मेडिकल अफसर | MBBS | 01 | 75000/- |
डेंटल हाइजीनिस्ट | डेंटल हाइजीनिस्ट में डिप्लोमा/ क्लास-1 डेंटल हाइजीनिस्ट/ डोरा (सशस्त्र सेना) | 01 | 28100/- |
लिपिक | ग्रेजुएट/ क्लास 1 क्लेरिकल ट्रेड (सशस्त्र सेना) | 01 | 16800/- |
Important Dates
योग्य आवेदक आवेदन फॉर्म और अपने हस्ताक्षर किये हुए डाक्यूमेंट्स 25 नवंबर 2022 दोपहर 02:30 तक OIC ECHS Station Headquarter Sagar भेजें। आवेदकों का इंटरव्यू 03 दिसमबर 2022 को स्टेशन हेडक्वार्टर सागर में सुबह 09 बजे से शुरू होंगे। आवेदकों को अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना है।
यदि आवेदकों को भर्ती से सबंधित अधिक जानकारी चाहिए हो तो निचे दिए गए विभाग के नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते है। आवेदक सुबह 08:30 से दोपहर 01:30 तक संपर्क कर सकते है।
- Email Id: [email protected]
- Phone No.: 07582-299104
- Mobile No.: 9407508104