MP Collector Office Bharti 2023: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय द्वारा लोक सेवा प्रबंधक के पद पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश के जिले आगर मालवा में जिला प्रबंधक के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये गए है। एमपी कलेक्टर ऑफिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 जनवरी 2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
मध्य प्रदेश के जिले आगर मालवा में लोक सेवा प्रबंधक के 01 पद के लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन करे। इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र सीधे कलेक्टर कार्यालय आगर-मालवा के कक्षा क्रमांक 120 में प्राप्त किये जायेंगे।
MP Collector Office Bharti 2023 Details
मध्य प्रदेश लोक सेवा प्रबंधक भर्ती के तहत आवेदक की नियुक्ति 03 वर्ष के लिए की जाएगी। चयनित आवेदक को 25000 रूपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। आवेदक को महंगाई एवं अन्य भत्ते नहीं दिए जायेंगे। आवेदक के पास मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
MP Collector Office Vacancy 2023 Qualification
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्था से न्यूनतम 60 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ एमबीए अथवा BE/ BTech (CS/IT)/ MCA डिग्री होना चाहिए।
MP Collector Office Bharti 2023 Age Limit
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और महिला उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी इसके अलावा आरक्षित वर्ग को शासन द्वारा आयुसीमा में छूट रहेगी।
MP Collector Office Recruitment 2023 Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदक को आवेदन फीस का भुगतान नहीं करना है। आवेदन फीस 0/- है।
MP Collector Office Bharti 2023 Important Dates
मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 05 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 के बीच जमा करना है।
MP Collector Office Vacancy 2023 Selection Process
उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
How to apply for MP Collector Office Bharti 2023?
- आवेदन करने से पहले आवेदक इस भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़कर जरुरी जानकारी चेक करे।
- इसके बाद निचे दिए गए “Download Application Form” विकल्प पर क्लिक करे।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सम्पूर्ण जानकारी को सावधानी से भरे।
- आवेदन फॉर्म को अपने स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ कलेक्टर कार्यालय आगर-मालवा में जमा करे।
MP Collector Office Recruitment 2023 Important Links
MP Collector Office Bharti 2023 FAQs
प्रश्न: MP Collector Office Form 2023 के जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 25 जनवरी 2023
प्रश्न: MP Collector Office Agar Malwa 2023 में चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।