MP Collector Office Bharti 2022: कलेक्टर कार्यालय, मध्य प्रदेश द्वारा कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के पद पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय खंडवा द्वारा बारहवीं लेवल पर संविदा भर्ती आमंत्रित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं, अंतिम तिथि के पहले एमपी ऑनलाइन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है। यह भर्ती संविदा आधार पर 1 वर्ष के लिए होगी।

MP Collector Office Bharti 2022 Short Notification
यह भर्ती कलेक्टर कार्यालय खंडवा मध्य प्रदेश के लिए है, इसमें उम्मीदवार का चयन कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए बारहवीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। कलेक्टर कार्यालय खंडवा में कुल 04 पदों के लिए भर्ती निकली है। एमपी कलेक्टर ऑफिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 16/09/2022 है।
MP Collector Office 2022 Details in Hindi
MP Collector Office Khandwa में कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 04 पदों पर भर्ती निकली है। इस पोस्ट के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12th पास ,1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा, हिंदी व इंग्लिश में टंकण करने की क्षमता और CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन किये गए उम्मीदवार को 22770 रूपये सैलरी मिलेगी। एमपी कलेक्टर ऑफिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2022 से की जाएगी। उम्मीदवार का चयन CPCT स्कोर कार्ड और मेरिट के आधार पर होगा।
Important Dates
MP Collector Office Bharti 2022 के लिए आवेदन फॉर्म 30/08/2022 से भराना शुरू हो चुके है साथ ही फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16/09/2022 है।
How to apply for MP Collector Office Bharti 2022?
सबसे पहले नीचे दिए हुए ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक को क्लिक करके नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें। यदि आप इस पद के लिए योग्य है तो निचे दी गई लिंक Apply Online पर क्लिक करे। अब आपके सामने जो फॉर्म खुलेगा उसमे अपनी संपूर्ण जानकारी Fill Up करें और उसके बाद Submit Button पर क्लिक करें फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।