MP Board 12th Exam News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बारहवीं कक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। बोर्ड द्वारा इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विभाग द्वारा 21 मार्च 2023 को नोटिफिकेशन क्रमांक 2915 MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 24 मार्च 2023 को होने वाले 3 पेपर की तिथियों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जारी हायर सेकेंडरी वर्ष 2023 के परीक्षा कार्यक्रम में संदर्भित पत्र के माध्यम से दिनांक 24 मार्च 2023 के तीन विषयो की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। उक्त तीन विषयो की परीक्षा निम्नानुसार तिथियों में परीक्षा का संचालन किया जाना है –
विषय का नाम | दिन | दिनांक |
---|---|---|
ड्राइंग एंड डिजाइनिंग | शनिवार | 25/03/2023 |
समाजशास्त्र | सोमवार | 03/04/2023 |
मनोविज्ञान | बुधवार | 05/04/2023 |
साथ ही जारी नोटिफिकेशन में आगे लिखा है कि – कृपया समस्त केंद्र अध्यक्ष/ सहायक केंद्र अध्यक्ष को पुनः सूचित कर यह सुनिश्चित करे ले कि उक्त तीनो प्रश्न पत्र की परीक्षा उक्त परिवर्तित तिथियों में संचालित की जावे। पूर्व में जारी तिथी दिनांक 24 मार्च 2023 को कदापि प्रश्न पत्र के पैकेट केंद्र पर ला कर ना खोले जावे।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन की लिंक निचे दी गई है। विद्यार्थी नोटिफिकेशन को पढ़कर जानकारी अपडेट करे।
Class12 ka samajshastar ka pepar kab hoga 2023