MP Bijli Vibhag Recruitment 2023: मध्य प्रदेश बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। एमपी बिजली विभाग भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2023 है। MP Bijli Vibhag Recruitment 2023 से जुडी अधिक जानकारी इसी पोस्ट में आगे दी गई है।
MP Bijli Vibhag Recruitment 2023 के अंतर्गत मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये जा रहे है। आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों के लिए बिजली विभाग में अपरेंटिस करने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की फीस नहीं लगेगी।
MP Bijli Vibhag Recruitment 2023 Hindi Details
मध्य प्रदेश बिजली विभाग में इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर ट्रेड के लिए कुल 11 पदों पर अपरेंटिस की भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए 05 पद, फिटर ट्रेड के लिए 05 पद, और वेल्डर ट्रेड के लिए 01 पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को 7700 से 8050 रूपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जायेगा।
- इलेक्ट्रीशियन: 05 पद
- फिटर: 05 पद
- वेल्डर: 01 पद
योग्यता (Qualification)
आवेदक ने किसी भी सरकारी या प्राइवेट आईटीआई संस्थान से सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई (NCVT/ SCVT) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयुसीमा (Age Limit)
एमपी बिजली विभाग भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जून 2023 से की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
MP Bijli Vibhag Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 अगस्त 2023 से स्वीकार किये जा रहे है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 है।
आवेदन फीस (Application Fees)
MP Bijli Vibhag Recruitment 2023 के लिए आवेदन फीस नहीं लगेगी।
लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट |
---|
MP Jila Office Ashoknagar Recruitment 2023 |
MPPSC Exam Calendar 2023-24 |
MP Medical College Recruitment 2023 |
एमपी कलेक्टर ऑफिस भर्ती 2023 |
PM Vishwakarma Yojana 2023 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
MPPGCL भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन मेरिट और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगा।
ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले आप MPPGCL Apprentice Official Notification को ध्यान से पढ़कर, अपनी योग्यता सुनिश्चित करे।
- यदि आप योग्य है तो निचे दी गई Apply Online for MPPGCL Apprentice पर क्लिक करके, अप्रेंटिस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
- अब अपरेंटिस पोर्टल के डेसबॉर्ड पर गांधीसागर जल विद्युत् गृह (MPPGCL) गांधीसागर संस्थान को चुनकर आवेदन करे।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करे।
Ha form kese feel kare
5 sal se Apprentice hi to निकाल रहे है