MP Anganwadi Vidisha Bharti 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा विदिशा जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 42 पदों पर भर्ती आमंत्रित की है। एमपी आंगनवाड़ी विदिशा भर्ती 2022 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। विदिशा आंगनवाड़ी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2022 है। MP Anganwadi Vidisha Bharti 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। Vidisha Anganwadi Recruitment 2022 in Hindi से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

MP Anganwadi Vidisha Bharti 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
कुल पद | 42 पद |
सैलरी | 5000 – 11000 रुपये |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन फॉर्म |
नौकरी का स्थान | विदिशा |
अंतिम तिथि | 15/09/2022 शाम 5 बजे तक |
MP Vidisha Anganwadi Bharti 2022 Details
परियोजना नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | आंगनवाड़ी सहायिका | मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
---|---|---|---|
विदिशा ग्रामीण | 02 | 04 | 00 |
ग्यारसपुर | 02 | 01 | 00 |
गंजबासौदा-1 | 02 | 03 | 00 |
गंजबासौदा-2 | 02 | 02 | 00 |
कुरवाई | 01 | 02 | 00 |
लटेरी | 01 | 03 | 00 |
नटेरन | 03 | 03 | 00 |
सिरोंज | 02 | 08 | 01 |
कुल पद | 15 | 26 | 01 |
MP Anganwadi Vidisha Bharti 2022 शैक्षणिक योग्यता
एमपी आंगनवाड़ी विदिशा भर्ती 2022 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए साथ ही सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी के लिए पाने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से पता कर सकते है।
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें – सरकारी नौकरी
- MPSTDC Bharti 2023; मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती
- लाडली बहना योजना शुरू, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ,पात्रता, ऑनलाइन आवेदन : MP News
- लाड़ली बहना योजना फॉर्म इस तारीख से भरे जायेंगे, CM ने बताया इस तारीख को आएगा पैसा, वीडियो भी देखे
- एमपी संत रविदास स्वरोजगार योजना 2023; इस योजना में 8th पास को भी मिल रहा है 1 लाख से 50 लाख तक लोन
- MP Collector Office Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती, सैलरी 25 हजार
MP Anganwadi Vidisha Vacancy 2022 आयु सीमा
विदिशा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
आवेदन फीस
एमपी आंगनवाड़ी विदिशा भर्ती 2022 फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें बिना कोई फीस दिए फॉर्म जमा कर सकती है और इस भर्ती में भाग ले सकती है।
महत्वपूर्ण दिनांक
विदिशा जिले के लिए आंगनवाड़ी फॉर्म 31 अगस्त 2022 को आमंत्रित किये गए है। फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2022 है। फॉर्म अंतिम तिथि को शाम 05 बजे के बाद स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करना है।
MP Anganwadi Vidisha Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करते समय अपने सही दस्तावेज ही लगाएं ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो। दस्तावेजों के सम्बन्ध में अपने नजदीकी कार्यालय पर जानकारी ले सकते है।
एमपी आंगनवाड़ी विदिशा भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.