MP Anganwadi Khandwa Bharti 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा खंडवा जिले में आंगनवाड़ी केंद्र पर भर्ती निकली है। खंडवा आंगनवाड़ी में आंगनवाडी कार्यकर्ता, और आंगनवाडी सहायिका के अस्थाई पद पर भर्ती आमंत्रित की है। खंडवा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। महिला उम्मीवार वर्तमान में रिक्त पद और आगामी 6 माह में रिक्त होने वाले पदों के लिए आवेदन कर सकती है। खंडवा आंगनवाड़ी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। Khandwa Anganwadi Online Form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। Khandwa Anganwadi Recruitment 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

MP Anganwadi Khandwa Bharti 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, और आंगनवाडी सहायिका |
कुल पद | 456 पद |
सैलरी | 5000 – 11000 रुपये |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन फॉर्म |
नौकरी का स्थान | खंडवा |
अंतिम तिथि | 21 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक |
MP Anganwadi Khandwa Bharti 2022 Details
आंगनवाडी कार्यकर्ता | आंगनवाडी सहायिका | कुल पद |
---|---|---|
05 | 25 |
शैक्षणिक योग्यता
खंडवा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है। जिला कार्यालय का संपर्क नंबर निचे तालिका में दिया गया है।
इंदौर संभाग जिला कार्यालय का संपर्क नंबर
जिला | संपर्क नंबर |
---|---|
इंदौर | 0731-2366058 |
धार | 07292-235066 |
झाबुआ | 07392-244397 |
अलीराजपुर | 07394-233131 |
खरगोन | 07282-232596 |
खंडवा | 0733-2223794 |
बड़वानी | 07290-224445 |
बुरहानपुर | 07325-241495 |
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें – सरकारी नौकरी
- Sarkari Naukri 2022 Live Updates: स्वास्थ विभाग, डाक विभाग समेत कई विभागों में सरकारी नौकरियां
- NHM MP Bharti 2022 मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 1222 पदों पर भर्ती
- Indbank Vacancy 2022; इंडबैंक में विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करे आवेदन
- Supreme Court Vacancy 2022 | सर्वोच्च न्यायालय असिस्टेंट भर्ती 2022
- SSC Havaldar Bharti 2022 | हवलदार के 3603 पदों पर बंपर भर्ती योग्यता दसवीं पास
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
आवेदन फीस
इंदौर आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है।
महत्वपूर्ण दिनांक
इंदौर संभाग के लिए आंगनवाड़ी फॉर्म 22 फरवरी को आमंत्रित किये गए है। फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। फॉर्म अंतिम तिथि को शाम 05 बजे के बाद स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करना है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन फॉर्म के साथ सही दस्तावेज जमा करे ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो।
एमपी आंगनवाड़ी खंडवा भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित जिले की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.