एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे, 179 पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी के विभिन्न जिलों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश उज्जैन संभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पूर्णतः अस्थाई पद पर भर्ती आमंत्रित की गई है। MP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 है। योग्य उम्मीदवारों को MP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। MP Anganwadi Vacancy 2023 से जुडी सम्पूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

यह भी पढ़ें: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2023

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 जानकारी

मध्य प्रदेश में उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच में 179 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमे 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है। आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है। जिलों के अनुसार पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।

जिलाआंगनवाड़ी कार्यकर्ताआंगनवाड़ी सहायिकामिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताजिला कार्यालय का संपर्क नम्‍बर
उज्‍जैन1826007342511658, 9425973115
देवास1522007272250117, 7489718277
शाजापूर0507007364226639, 942599130
आगरमालवा0104007362259114, 9425940942
रतलाम15280207412270433, 9479852967
मंंदसौर0221007422242543, 9407115784
नीमच0706007423231020, 7987238309
याेग6311402

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका/ मिनी कार्यकर्ता के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें: एमपी शिक्षक वर्ग 2 रिजल्ट 2023

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
  2. ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
  3. संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
  4. अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application Form
Official Website

यह भी पढ़ें: MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2023

Leave a Comment